फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग जांबाजों को मजबूत बनाने के लिए चंडीगढ़ में विशेष ट्रेनिंग

Mon, 11 Jul 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
26 अप्रैल से 7 मई तक प्रदेश में विभिन्न जगह ट्रायल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
शरीर का अंग गंवाने के बाद दिव्यांग व्यक्तियों को खेलों के माध्यम से मजबूत बनाने के लिए आदित्य मेहता फाउंडेशन सामने आया है। इसके तहत बीएसएफ., आईटीबीपी, सीआरपीएफ के जवानों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। यह कहना फाउंडेशन के संस्थापक आदित्य का। रविवार को एक प्रेस वार्ता दौरान आदित्य ने बताया की हमारे जो जवान बॉर्डर व अन्य हादसों में शरीर के अंग गवां चुके हैं। उन्हें खेलों की तरफ प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


इनको व्हील चेयर लॉन टेनिस, व्हील चेयर बैडमिंटन, तैराकी, साइकिलिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है। तीनों फोर्स की अलग अलग टीम बनाई जाएगी और इनके बीच मुकाबले कराए जाएंगे। इसके बाद इन राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। आदित्य ने बताया की वह खुद भी दिव्यांग हैं। इसके बाद भी हिम्मत नहीं हारी और साइकिलिंग में कई रिकॉर्ड बनाए। वह अपना रिकॉर्ड लिम्का बुक में भी दर्ज करा चुके हैं। जिन लोगों को स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग दी जा रही है। उनके लिए 8 स्पेशलिस्ट कोचों को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें