डेढ़ लाख लोगों को रोड सेफ्टी नियमों की जानकारी देने के बावजूद श्ाहर की ट्रैफिक पुलिस ने 2013 में दो लाख 71 हजार 750 वाहन चालकों के चालान काटे।
हैरानी की बात यह है कि लगातार जागरूक करने के बावजूद हर साल ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की सख्या बढ़ती जा रही है।
2011 में ट्रैफिक पुलिस ने एक लाख 60 हजार 632 वाहन चालकों के और 2012 में एक लाख 90 हजार 260 वाहन चालकों के चालान हुए।
ट्रैफिक पुलिस ने दो लाख 71 हजार 750 चलानों से नौ करोड़ 30 लाख 35 हजार 650 रुपये कमाए। इसके अलावा नो पार्किंग में खड़े दो हजार 78 वाहनों के चालान काटे और 13 हजार 807 वाहनों को जब्त किया। वहीं, सड़क हादसों में 2011 में 136, 2012 में 136 और 2013 में 117 लोगों की मौत हुई।
शराबी चालकों के खिलाफ अभियान
ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने इसके तहत चार हजार 674 वाहनों के चालान काटकर जब्त किए। इसके अलावा अदालत ने 879 शराबी वाहन चालकों को अदालत में खड़े होने की सजा दी।
पुलिस ने यहां भी दिखाई मुस्तैदी
-सड़क हादसे रोकने के लिए नाबालिग बच्चों को ड्राइविंग करते हुए उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने स्पेशल ड्राइव चलाकर 157 नाबालिग बच्चों को चालान काटे
-सड़कों पर तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को पकड़ने के लिए नाके लगाकर पुलिस ने 19 हजार 672 वाहन चालकों के चालान काटे
-टीएसआर वाहन चालकों द्वारा तय किराये से ज्यादा रुपये लेने वाले चालकों के 15 हजार 796 के चालान काटे
- ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 53 हजार 308 चालकों को सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए
-नो पार्किग के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर 9, 8, 10, 17, 22, 34, 35 और इंडस्ट्रियल एरिया में चलाया।
-बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 380 वाहन चालकों के लाइसेंस रद्द करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने आरएलए से सिफारिश की। इसमें से आरएलए ने 276 वाहन चालकों के तीन महीने के लिए लाइसेंस निलंबित किए।
-ट्रैफिक नियम तोड़कर भागने वाले वाहन चालकों को पकड़ने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने चेस एंड चालान स्कीम कामयाब हुई। इस योजना में पांच मोटरसाइकिल सवार लगाए गए थे।
-हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ट्रैफिक, आईआरबी और पीसीआर के 552 जवानों को फर्स्ट एंड की जानकारी जीएमसीएच 32 और इंस्कोल अस्पताल में दी गई।
लोगों को दी ट्रैफिक की जानकारी
-दो लाख 49 हजार 707 को रोड़ सेफ्टी के पंफलेंट बांटे
-595 रोड सेफ्टी वर्कशाप शहर के अलग-अलग जगह लगाई गई
-146 स्कूलों के नौ हजार 807 बच्चे ने चंडीगढ़ ट्रैफिक पार्क में पहुंचकर ट्रैफिक नियमों की जानकारी ली
-पचास हजार सीडी रोड सेफ्टी अवेयरनेस के बारे में बांटी, 500 एनसीसी के बच्चों ने रोड सेफ्टी पर लेक्चर दिए