फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक प्रिंटर ने फ्लॉप साबित कर दी ये पार्किंग

Thu, 09 Jan 2014 01:09 PM IST
रवि अटवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की ऑटोमेटिक पार्किंग पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो रही है। सेक्टर-17 की साहिब सिंह पार्किंग में भी प्रिंटर संबंधी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन


यहां तो शुरुआत से ही प्रिंटर बार-बार खराब हो रहा है। कभी-कभी प्रिंटर चलता है, लेकिन जो पर्चियां निकलती हैं, उनमें बार कोड गलत छपा होता है।

इस कारण कंप्यूटर उसे रीड नहीं कर पाता। ध्यान रहे कि बार कोड देखकर ही गाड़ी की पहचान और उसकी कुल पार्किंग फीस तय होती है। लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी यहां काम मैनुअल ही करना पड़ रहा है।

सिस्टम आपस में कनेक्ट नहीं
दरअसल साहिब सिंह पार्किंग में जो सिस्टम लगे हैं, उन्हें आपस में सही ढंग से कनेक्ट नहीं किया गया। लूप, डिस्पेंसर और कैमरों की आपस में अलाइनमेंट नहीं हुई है।
विज्ञापन


कई बार जब गाड़ी लूप की रेंज में आती है तो डिस्पेंसर काम नहीं करता। वहीं, कई बार लूप पर रुकने के बाद गाड़ी की इमेज कैमरे में नहीं आ पाती। जबकि, ये तीनों सिस्टम आपस में कनेक्ट होने चाहिए। स्पीड ब्रेकर न लगे होने के कारण भी दिक्कतें आ रही हैं।

शुरुआत से खराब है सिस्टम
गौर हो कि 27 दिसंबर को सेक्टर-17 में एंपायर स्टोर और साहिब सिंह दोनों पार्किंग पर ऑटोमेटिक सिस्टम को एक साथ शुरू किया गया। निगम अधिकारियों ने केवल एंपायर स्टोर पार्किंग का ही उद्घाटन किया।

साहिब सिंह पार्किंग पर किसी तरह का कोई समारोह नहीं हुआ। इसकी वजह थी कि ये पार्किंग उद्घाटन के दिन भी खराब थी। उसी दिन वहां काम चल रहा था। कुल मिलाकर निगम ने आनन-फानन में ऑटोमेटिक सिस्टम शुरू किया है।

एंपायर स्टोर पार्किंग की हालत सुधरी
पिछले कई दिनों से सेक्टर-17 की ही एंपायर स्टोर की ऑटोमेटिक पार्किंग की हालत अब सुधर गई है। बीते मंगलवार को यहां नया प्रिंटर लगवा दिया गया, जिसके बाद अब कंप्यूटराइज्ड पर्चियां निकलने लगी हैं।

जिस कंपनी का सिस्टम लगा है, उनके इंजीनियर और निगम के इलेक्ट्रिकल स्टाफ ने बुधवार को यहां सिस्टम ठीक करवाया।

कंपनी ने कहा, ठीक हो जाएगा सिस्टम
सेक्टर-17 की दोनों पार्किंगों में दिल्ली की ऑप्टिमम सिक्योरिटी सोल्यूशंस कंपनी के सिस्टम लगे हैं। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर रविकांत श्यौराण ने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में आया है।
विज्ञापन


इसलिए उन्होंने दोनों पार्किंगों पर अपने इंजीनियर्स को लगा दिया है, ताकि वहां कोई दिक्कतें न आएं। श्यौराण ने कहा कि दोनों पार्किंगों में अब काम ठीक हो गया है, बाकी नया सिस्टम है इसलिए थोड़ी प्रॉब्लम आ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें