फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन दिवस: चंडीगढ़ में बढ़ी घरेलू पर्यटकों की संख्या, इस साल रिकाॅर्ड टूटने की संभावना... विदेशी अभी कम

Sat, 27 Sep 2025 05:07 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अगर आप चंडीगढ़ के पर्यटन स्थलों की सैर का मन बना रहे हैं तो घर बैठे ही पूरी जानकारी और ऑनलाइन टिकट प्राप्त कर सकते हैं। चंडीगढ़ पर्यटन विभाग ने पर्यटकों और शहरवासियों की सुविधा के लिए चंडीगढ़ टूरिज्म नामक मोबाइल एप बनाया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में पर्यटन का रुझान बढ़ता दिख रहा है। घरेलू पर्यटकों की संख्या इस साल जबरदस्त बढ़ी है और सिर्फ जून तक ही 5.77 लाख लोग शहर घूमने आए। बर्ड पार्क इस समय सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि 2025 में चंडीगढ़ पुराने सभी पर्यटन रिकॉर्ड तोड़ सकता है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में पर्यटकों की संख्या के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2024 में पूरे साल कुल 10.37 लाख पर्यटक आए थे जबकि 2025 में सिर्फ छह महीनों में ही 5.97 लाख पर्यटक आ चुके हैं। यानी आधे साल में ही 2024 के कुल आंकड़े का लगभग 58 फीसदी पूरा हो गया है। 

घरेलू पर्यटकों की बात करें तो 2024 में कुल 9,98,605 लोग आए थे, वहीं 2025 के पहले छह महीनों में ही 5,76,935 घरेलू पर्यटक आ चुके हैं। इससे साफ है कि इस साल घरेलू पर्यटकों का ग्राफ और ऊपर जाने की संभावना है। विदेशी पर्यटकों की संख्या भी बेहतर रही है। 2024 में कुल 39,058 विदेशी पर्यटक आए थे, जबकि 2025 में जनवरी से जून तक ही 21,048 विदेशी पर्यटक पहुंच चुके हैं। मई और जून में इनकी संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। मार्च और अप्रैल 2025 ऐसे महीने रहे जब घरेलू और विदेशी दोनों श्रेणी के पर्यटक सबसे ज्यादा आए, जबकि मई-जून में कमी देखी गई।

बर्ड पार्क देखने पहुंचे अब तक 14.12 लाख, रॉक गार्डन भी पसंद

बर्ड पार्क में अब तक कुल 14 लाख 12 हजार 880 लोग आ चुके हैं। 31 मार्च 2023 तक यहां सबसे ज्यादा 5.29 लाख पर्यटक पहुंचे थे। इसके बाद 2023-24 में यह संख्या घटकर 4.19 लाख रह गई। अगले वर्ष 2024-25 में और गिरावट आई और विजिटर्स की संख्या 3.35 लाख तक सिमट गई। मौजूदा साल में एक अप्रैल 2025 से 25 सितंबर 2025 तक केवल 1.28 लाख लोग ही बर्ड पार्क पहुंचे हैं। अगर यही रफ्तार रही तो पूरे साल में कुल विजिटर्स की संख्या करीब ढाई से साढ़े दो लाख तक ही सीमित रह सकती है। इसके अलावा रॉक गार्डन भी अनूठी कलाकृतियों के लिए लोगों को खूब लुभाता है।

पर्यटन स्थलों की जानकारी और टिकट मोबाइल एप पर

अगर आप चंडीगढ़ के पर्यटन स्थलों की सैर का मन बना रहे हैं तो घर बैठे ही पूरी जानकारी और ऑनलाइन टिकट प्राप्त कर सकते हैं। चंडीगढ़ पर्यटन विभाग ने पर्यटकों और शहरवासियों की सुविधा के लिए चंडीगढ़ टूरिज्म नामक मोबाइल एप बनाया है। इस एप के जरिए शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों की विस्तृत जानकारी, खुलने और बंद होने का समय, टिकट बुकिंग, पहुंचने का मार्ग और अन्य उपयोगी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। एप को गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। लोगों को किसी भी स्थल से जुड़ी जानकारी के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

2024 में घरेलू व विदेशी पर्यटकों की संख्या

महीना              घरेलू            विदेशी पर्यटक
विज्ञापन

जनवरी            32,456           3,449
फरवरी            68,598           5,023
मार्च               72,458           4,839
अप्रैल             92,340            3,246
मई                93,339            1,816
जून               98,386            1,615
जुलाई            93,087             1,980
अगस्त            88,636            2,100
सितम्बर           90,925            2,531
अक्टूबर          91,476             4,110
नवम्बर           92,152             4,917
दिसम्बर           84,752            3,432
कुल              9,98,605          39,058

2025 में घरेलू व विदेशी पर्यटकों की संख्या

महीना               घरेलू             विदेशी पर्यटक
विज्ञापन

जनवरी           1,01,915           3,302
फरवरी            95,564             5,014
मार्च             1,03,839            5,570
अप्रैल            1,01,062            4,160
मई                82,655             1,464
जून                91,900             1,538
कुल             5,76,935            21,048
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें