फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजपा नेता 28 सितंबर से प्रदेश के दौरे पर: 16 जिलों के कार्यक्रम घोषित, 12 को कैथल में युवा योद्धा सम्मेलन

Sat, 27 Sep 2025 04:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेता 28 सितंबर को जींद और सोनीपत, 29 सितंबर को झज्जर और गुरुग्राम और 30 सितंबर को महेंद्रगढ़ जिले का दौरा करेंगे। इसके बाद वे 4 अक्तूबर को भिवानी और हिसार, 5 अक्टूबर को रोहतक और पानीपत, 6 अक्तूबर को अंबाला और यमुनानगर में होंगे।
विज्ञापन
जजपा - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जननायक जनता पार्टी ने अपनी गतिविधियां तेज करते हुए 16 जिलों में पार्टी की जिला बैठकों का कार्यक्रम घोषित किया है। 28 सितंबर से जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व जजपा प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा प्रदेशभर का दौरा करेंगे। वे सभी 22 जिलों में जाकर जजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और संगठन मजबूती पर फोकस करेंगे। इस दौरान जजपा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को भी उजागर करेगी।
विज्ञापन


रविवार से जजपा इन कार्यक्रमों की शुरुआत करेगी। जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेता 28 सितंबर को जींद और सोनीपत, 29 सितंबर को झज्जर और गुरुग्राम और 30 सितंबर को महेंद्रगढ़ जिले का दौरा करेंगे। इसके बाद वे 4 अक्तूबर को भिवानी और हिसार, 5 अक्टूबर को रोहतक और पानीपत, 6 अक्तूबर को अंबाला और यमुनानगर, 7 अक्तूबर को पंचकुला, 8 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र और करनाल, 9 अक्तूबर को दादरी और झज्जर जिले में होंगे। इनके अलावा 12 अक्तूबर को जजपा कैथल जिले में युवा योद्धा जिला सम्मेलन करेगी। कार्यक्रम के आयोजक जजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह जजपा ‘युवा योद्धा अभियान’ का दूसरा जिला सम्मेलन कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि युवा योद्धा अभियान को लेकर जजपा के युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। दिग्विजय ने कहा कि सिरसा की तरह कैथल जिले का भी सम्मेलन ऐतिहासिक होगा और इसमें युवाओं की आवाज को मजबूती के साथ बुलंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें