फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: टमाटर हुआ लाल, सात दिनों में दोगुने हुए दाम, आलू भी आसमान पर

Sun, 05 Jul 2020 04:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • अन्य सब्जियों में भी आई तेजी, आलू भी 10 रुपये महंगा हुआ
  • गर्मी के कारण सब्जियों की खरीद में भी आई 25 प्रतिशत की गिरावट   
विज्ञापन
टमाटर की कीमतों में उछाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रो पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी के बाद अब टमाटर ने किचन का बजट बिगाड़ दिया है। एक सप्ताह में टमाटर के फुटकर दाम करीब दोगुना हो गए हैं। इतना ही नहीं, अन्य सब्जियों के दामों में भी 5 से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। एक सप्ताह में आलू के दाम भी 10 रुपये बढ़ गए हैं। आढ़ती सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी के पीछे गर्मी के कारण सब्जियों का अधिक खराब होना बता रहे हैं। वहीं इस दौरान सब्जियों की खरीद में 25 प्रतिशत की कमी आई है।

विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान टमाटर फुटकर में 10 रुपये किलो में बिका। अनलॉक 2.0 के साथ ही टमाटर के दाम करीब दोगुने हो गए हैं। इससे आम आदमी के किचन का बजट बिगड़ गया है। एक सप्ताह पूर्व आईएसबीटी-17 में अस्थायी रूप से चल रही मंडी में टमाटर 20-25 रुपये किलो फुटकर में बिका। वहीं इन दिनों टमाटर 50-60 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है।

सब्जियों के फुटकर व थोक मूल्य

  • सब्जी    थोक मूल्य    फुटकर मूल्य   
  • टमाटर    25-30    50-55
  • गोभी      35-40    50-55
  • कद्दू       10-15     20-25
  • बैंगन    15-20     25-30
  • भिंडी      20-25   35-40
  • घिया     20-25    25-30
  • खीरा (पहाड़ी) 20-25    30-35
  • आलू (पहाड़ी) 25-27    30-33
  • प्याज         12-13    16-20

जुलाई के दौरान पहले भी सब्जियों के रेट में उछाल आता रहा है। इस माह गर्मी और बरसात के कारण सब्जियों के खराब होने की संभावना अधिक रहती है। इस कारण दामों में इजाफा होता है। - रामरतन जैन, प्रधान, अरिहंत वेजिटेवल आढ़ती एसोसिएशन 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें