पटियाला में कोरोना का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को 285 कोरोना संक्रमित मिले और तीन लोगों की मौत हो गई। सिविल सर्जन डॉ. सतिंदर सिंह ने बताया कि जिले में अब कुल 21198 कोरोना संक्रमितों की संख्या हो गई है। वहीं, अब तक 565 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 2400 हो गई है।
सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को आए 285 कोरोना संक्रमित केसों में पटियाला से 177, नाभा से 11, समाना से चार, राजपुरा से 27, ब्लाक भादसों से 11, ब्लाक कौली से 22, ब्लाक कालोमाजरा से 11, ब्लाक शुतराणा से 17, ब्लाक हरपालपुर से एक और ब्लाक दूधनसाधां से चार हैं। अब तक चार लाख 18 हजार 735 सैंपल लिए जा चुके हैं।
जवाहर नवोदय स्कूल में छह बच्चों समेत 18 पॉजिटिव
बरनाला के गांव ढिल्लवां के जवाहर नवोदय स्कूल के छह बच्चों सहित 18 कर्मचारियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। ब्लॉक एजुकेटर गौतम ऋषि ने बताया कि तपा के गांव ढिल्लवां में जवाहर नवोदय स्कूल से संबंधित एक परिवार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, जिसके बाद स्कूल के 190 बच्चों और स्टाफ सदस्यों समेत उनके पारिवारिक सदस्यों के सैंपल लिए गए थे। जांच के बाद 18 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, इनमें छह बच्चे शामिल हैं। वहीं ब्लाक बरनाला में 14, ब्लाक तपा में 18, ब्लॉक धनौला में 13 व महलकलां में एक संक्रमित मरीज सामने आया है।
लुधियाना में 395 पॉजिटिव, पांच की मौत
लुधियाना में शुक्रवार को 395 कोरोना के मामले सामने आए और पांच लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। बीते साल सितंबर माह के बाद यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 32476 हो गई है। वहीं, मृतकों की संख्या 1103 हो गई है। एक्टिव केस 2568 हैं।
वहीं कोरोना संक्रमण का नया स्ट्रेन मिलने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गई है। कोरोना वैक्सीन को डोर टू डोर पहुंचाने के लिए एक मोबाइल वैन भी शुरू की गई है, ताकी मोहल्ले और सोसायटी के लोगों को घर बैठे ही यह वैक्सीन लगवाई जा सके।