फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : पंजाब के 12 जिलों में 57 की मौत, 2903 पॉजिटिव मिले, 33 की हालत नाजुक

Sat, 03 Apr 2021 12:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पंजाब में संक्रमण से मौतों के आंकड़े में गिरावट नहीं आ रही है। शुक्रवार को राज्य के 12 जिलों में संक्रमण से 57 लोगों ने दम तोड़ दिया। संक्रमण के 2903 नए मामले भी सामने आए हैं। 33 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में वेंटिलेटर पर रखा गया है। राज्य में अब तक 6983 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में 6014612 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 245768 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। 213327 संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। अभी तक सूबे में 25458 सक्रिय मामले हैं। 345 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 

शुक्रवार को अमृतसर में 6, बठिंडा में 3, गुरदासपुर में 5, होशियारपुर में 9, जालंधर में 9, कपूरथला में 2, लुधियाना में 5, मोगा में 2, एसएएस नगर में 3, पठानकोट में 2, पटियाला में 6, तरनतारन में 5 मरीजों की जान चली गई। 
विज्ञापन


पंजाब सरकार बढ़ाएगी ट्रैसिंग का दायरा
पंजाब में कोरोना संक्रमण को रोकने में सरकार जुट गई है। सरकार अब पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने वाले 15 व्यक्तियों को ट्रैस करेगी। अभी तक 10 व्यक्तियों को ही ट्रैस किया जा रहा था। साथ ही संक्रमित व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगालने पर जोर देगी। बता दें कि महाराष्ट्र के बाद पंजाब में सबसे ज्यादा संक्रमण की दर लभग नौ फीसदी है। हाल ही में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह राज्य में लोगों को सख्ती बढ़ाने की चेतावनी दे चुके हैं। 

1965 सरकारी और 296 निजी टीकाकरण केंद्र स्थापित
पंजाब में कोविड-19 के विरुद्ध टीकाकरण के लिए 1965 सरकारी और 296 निजी टीकाकरण केंद्र स्थापित किए हैं। इन केंद्रों में प्रतिदिन 2,75,675 लोगों को टीका लगाने की क्षमता है। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों को रोकने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने अब अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने का लक्ष्य तय किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें