फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! अब लड़कियों के सामने तेज म्यूजिक लगाकर गेड़ी मारी तो हो सकती है कार्रवाई

Wed, 17 Oct 2018 12:27 PM IST
रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में गेड़ी रूट
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में लड़कियों के इर्द-गिर्द लाउड म्यूजिक के साथ कार में गेड़ी मारने वाले लड़के सावधान हो जाइए। शिकायत हुई, तो कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। क्योंकि अब पीयू में यदि लड़कों की इस हरकत की शिकायत लड़कियों ने दे दी तो यह भी सेक्सुअल अब्यूज मामले में शामिल हो सकती है। यहीं नहीं, यदि कोई लड़का जाने अनजाने में लड़की को मजाक में ही कमेंट कर दें और इसका विरोध यदि लड़की करें तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती हैं।
विज्ञापन


लड़कों को कुछ इन बातों की जानकारी देते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी कमेटी अगेस्ट सेक्सुअल हरासमेंट (पीयूसीएएसएच) की कनवीनर डॉ. अमीर सुल्ताना ने स्पेशल लेक्चर दी। मौका था मंगलवार को विभाग की ओर से पीयू कार्यालय एवं कैंपस में यौन उत्पीड़न पर एक संवेदनशीलता व जागरूकता कार्यशाला के आयोजन का। कार्यशाला डिपार्टमेंट कम सेंटर फार वुमन स्टडीज और डीन छात्र विभाग (डीएसडब्लू) के सहयोग से लगाई गई।

लड़कों को ही नहीं पता कि उनका मजाक बन सकती है उनकी सिरदर्दी
डॉ. अमीर सुल्ताना ने कहा कि कई बार लड़कों को नहीं पता चलता कि उनका मजाक और मस्ती उनके लिए सिरदर्दी बन सकती हैं। इस वर्कशाप में पीयू के ब्यॉयज को इसी के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें कैंपस में अपने अन्य साथी विद्यार्थियों को सुधारने के लिए प्रेरित भी किया गया। डॉ. सुल्ताना ने बताया कि लड़के कई बार कमेंट कर देते हैं, लेकिन उनको नहीं पता कि यह सेक्सुअल हरासमेंट एक्ट में शामिल हो सकता है। इसलिए लड़कों को अब सुधारने की जरूरत है।
विज्ञापन


सेक्सुअल हरासमेंट एक्ट वर्क प्लेस एक्ट 2013 के बारे में दी जानकारी
इस मौके पर पीयू कैश की चेयरपर्सन प्रो. मनविंदर कौर ने सेक्सुअल हरासमेंट एक्ट वर्क प्लेस एक्ट 2013 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने यौन उत्पीड़न के विभिन्न रूप, कार्यस्थल में कैसे और कहां शिकायत कर सकते हैं, की जानकारी विस्तार से दी। डीएसडब्ल्यू की प्रो. नीना ने बताया कि शिकायत दर्ज करते समय शिकायतकर्ता को पूरी तरह से सावधान रहना चाहिए। वर्कशॉप के दौरान विद्यार्थियों ने मी टू कैंपेन के प्रति सवाल भी पूछे। इस मौके पर पीयूसीएससी की अध्यक्ष कुनप्रिया ने भी अपने विचार रखे और कैंपस में स्टूडेंट को अवेयर करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें