फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को हराने के लिए ले लेंगे मुख्तार का समर्थन: केजरीवाल

Sat, 12 Apr 2014 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. दलजीत सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए अमृतसर पहुंचे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से जब पत्रकारों ने पूछा कि बनारस से मुख्तार अंसारी ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है और उनका कहना है कि जो मोदी को टक्कर देगा हम उसको समर्थन देंगे। क्योंकि आपने बनारस से चुनाव लड़ने की घोषणा की है तो क्या आप उनका समर्थन लेंगे तो केजरीवाल ने कहा कि मोदी और राहुल को हराना देश हित के लिए बहुत जरूरी है। मोदी को हराने के लिए जो भी हमारा साथ देगा हम उसका स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

कभी पूरा नहीं होगा मोदी का प्रधानमंत्री बनने का सपना

केजरीवाल ने कहा ‌कि नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। भाजपा एक फिरकापरस्त पार्टी है और लोग इसे मुंह नहीं लगना चाहते। केजरीवाल वीरवार देर रात ट्रेन से अमृतसर पहुंचे थे। शुक्रवार को केजरीवाल ने पहले कंपनी बाग में लोगों के साथ बातचीत की। इस के बाद अलग-अलग क्षेत्रों में एक रोड शो भी आयोजित किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश में ज्यादा मतदान होने से स्पष्ट है कि लोग आम आदमी पार्टी के साथ हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी को बहुत समर्थन मिला है।

सत्ताधारियों के सहयोग से पंजाब में नशे का कारोबार

पंजाब में नशे के कारण हजारों लोग तबाह हो चुके हैं और नशे के सौदागर अपना नशे का कारोबार बेधड़क सत्ताधारियों के सहयोग से फैला रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही देश के आम आदमी की विरोधी पार्टियां हैं।

यह पार्टियां और इनके भाईवाल किसी न किसी रूप में जब तक सत्ता में बने रहेंगे, तब तक देश के आम आदमी का भला संभव नहीं है। आम आदमी की मुश्किलें तब तक हल नहीं हो सकतीं, जब तक देश की सत्ता आम आदमी के हाथ नहीं आती।

भगौड़ा कहने वालों में त्याग की भावना नहीं

केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के सीएम की कुर्सी का त्याग किया है। उन्हें भगौड़ा कहने वाले लोगों में त्याग की भावना नहीं है। इसलिए वह लोग ऐसा प्रचार कर रहे हैं। श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद केजरीवाल ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में रोड-शो किया।  केजरीवाल तरनतारन रोड के चब्बा कस्बे के पास अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों से भी मिले।

आप की सरकार में जबरन भू अधिग्रहण नहीं

केजरीवाल ने कहा कि किसान पंजाब सरकार की गलत नीतियों की वजह से खुदकुशी कर रहा है। अकाली-भाजपा सरकार ने किसानों को कुछ देने की बजाय उन पर लाठियां बरसाई हैं। सरकार द्वारा किसानों की जमीनों का जबरन अधिग्रहण किया जा रहा है।

नकी पार्टी यदि सत्ता में आती है, तो किसानों की जमीनों का जबरन अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो प्यार आज मुझे अमृतसर के लोगों से मिला है, उससे साफ हो गया है कि लोग अकाली-भाजपा और कांग्रेस की नीतियों से खफा होकर आम आदमी पार्टी के साथ चलना चाहते हैं। केजरीवाल अपने समर्थकों समेत श्री हरमंदिर साहिब और श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में माथा टेकने भी गए। इसके साथ ही वह जलियांवाला बाग भी गए।
विज्ञापन

तरनतारन में भी निकाला रोड शो

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब से प्रत्याशी भाई बलदीप सिंह के पक्ष में तरनतारन में रोड शो निकाला। इस दौरान केजरीवाल के साथ भाई बलदीप सिंह और लुधियाना से आप के प्रत्याशी एचएस फूलका खुली जीप में लोगों का अभिनंदन स्वीकार कर रहे थे।

केजरीवाल ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में आप भारी बहुमत प्राप्त करेगी। केजरीवाल ने लोगों को राजनीतिक आजादी के लिए नेताओं की जगह आम आदमी को वोट डालने की अपील की। इस मौके पर जिला कनवीनर बूटा सिंह, एडवोकेट एचके हांडा, हरदियाल सिंह, अनमोल सिंह, अरुण जुल्का और लक्खा सिंह उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें