फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी ब्यूटीफुल में रिकार्ड तोड़ मतदान की जानिए खास बातें

Sat, 12 Apr 2014 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कई पॉश सेक्टरों में भी इस बार भारी मतदान हुआ। पिछले वर्षों की तुलना में इन सेक्टरों में इस बार ज्यादा लोगों ने वोट डाले। इन सेक्टरों में पिछले वर्षों में लोग वोट डालने के लिए घरों से बाहर नहीं निकले थे। वीआईपी सेक्टरों में शामिल सेक्टर-1 से 6 के निवासियों के लिए सेक्टर-3 में बने मतदान केंद्र में 73.66 फीसदी मतदान हुआ। वहीं सेक्टर-8 में बने तीन मतदान केंद्रों में 69 से 75 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
Trending Videos

एक मतदान केंद्र में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान

सेक्टर-9 के एक मतदान केंद्र में 75.03 और दूसरे में 72.46 फीसदी मतदान हुआ। सेक्टर-10 के दो मतदान केंद्रों में भी 68 से 72 फीसदी मतदान हुआ। पीजीआई के एक मतदान केंद्र में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ।

सेक्टर-16 के दो मतदान केंद्रों में 67 से 72 फीसदी और सेक्टर-22 में बने 10 मतदान केंद्रों में 71 से 77 फीसदी मतदान हुआ। सेक्टर-21 में बने पांच मतदान केंद्रों में 65 से 73 फीसदी वोटिंग हुई। सेक्टर-19 के पांच मतदान केंद्रों में 70 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। सेक्टर-27 के छह मतदान केंद्रों में 72 से 77 फीसदी मतदान हुआ। सेक्टर-28 के पांच मतदान केंद्रों में भी औसत 70 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। सेक्टर-34, 35, 36 के मतदान केंद्रों में भी भारी मतदान हुआ।

सबसे अधिक मतदान धनास की पुनर्वास कॉलोनी में

कई शहरी सेक्टरों में 75 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। गांवों और कालोनियों के कुछ मतदान केंद्रों में 85 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान धनास की पुनर्वास कॉलोनी में बने 11 मतदान केंद्रों में हुआ। वहीं सेक्टर-45 के कुछ बूथों में सबसे कम मतदान हुआ।

कालोनी नंबर पांच के लोगों को ही धनास की पुनर्वास कॉलोनी में स्थानांतरित किया गया है और कॉलोनी के जिन लोगों की वोट स्थानांतरित नहीं हो सकी थी उनके वोट पुराने बूथ सेक्टर-45 में थे। यानी कालोनी नंबर पांच से संबंधित नए और पुराने बूथों में ही सबसे कम औैर सबसे ज्यादा मतदान हुआ। शहर में सबसे अधिक मतदान कैंबवाला में बने बूथ नंबर 363 में हुई। यहां 91.92 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, धनास में दो बूथों में 90 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। सबसे कम मतदान सेक्टर-45 में बने बूथ नंबर 331 में हुआ। यहां 29.22 फीसदी लोग ही वोट डालने आए।

इस बूथ नंबर पर पड़े अधिक वोट

बूथ नंबर--------------प्रतिशत
84-ए(धनास)----------90.14
84-के(धनास)----------90.39
363(कैंबवाला)----------91.92
453-ए(राम दरबार)-----88.87
484(सेक्टर-49)--------87.47
276(सेक्टर-38)--------86.10
विज्ञापन

और इस बूथ पर सबसे कम मतदान

331(सेक्टर-45)-------29.22
332(सेक्टर-45)------31.04
335(सेक्टर-45)------31.09
333(सेक्टर-45)------32.33
330(सेक्टर-45)------33.47
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें