फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पहुंचे शुभमन गिल ने की युवराज की तारीफ, ऑस्ट्रेलिया में जीत का बताया खास कनेक्शन, आप भी जान लें

Sat, 23 Jan 2021 02:45 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
शुभमन गिल ने की युवराज सिंह की तारीफ। - फोटो : फाइल फोटो
ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराने में अहम भूमिका निभाने वाले शुभमन गिल को 91 के निजी स्कोर पर आउट होने का मलाल तो जरूर है लेकिन टीम इंडिया की जीत को अहम मानते हैं। वे शुक्रवार को अपने घर मोहाली पहुंचे। इसके बाद वे सीधे पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी पुनीत बाली से मिले।
विज्ञापन

2 of 5
शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर
शुभमन के साथ उनके पिता लखविंदर गिल भी थे। इस मौके पर शुभमन गिल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का दौरा उनके लिए काफी सीखने वाला रहा। टीम के सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों ने दिखा दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर @RealShubmanGill
टीम इंडिया के पूर्व स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह की तारीफ की 
शुभमन गिल ने टीम इंडिया के पूर्व स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीसीए में पंजाब टीम के लगाए गए शिविर में युवी पाजी ने मुझे काफी टिप्स दिए थे। उनके टिप्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काम आए। युवराज सिंह शिविर में खिलाड़ियों के साथ रहे थे। इस दौरान वह प्रत्येक खिलाड़ी का मनोबल बढ़ाने में लगे रहते थे। 

4 of 5
शुभमन गिल - फोटो : twitter@BCCI
शुभमन के पिता बोले- जो सपना लेकर मोहाली आया, साकार हो गया 
पिता लखविंदर अपने बेटे के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि पूरे परिवार को शुभमन पर नाज है। बेटे को टीम इंडिया का हिस्सा बनाने का जो सपना लेकर मोहाली आए थे। वह हकीकत में अब बदल गया है। उम्मीद है बेटा आगे भी बेहतर प्रदर्शन करता रहेगा और टीम इंडिया की जीत का हिस्सा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शुभमन गिल - फोटो : twitter@ICC
आखिरी टेस्ट में चला बल्ला, ऑस्ट्रेलिया को धो डाला  
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए आखिरी टेस्ट में शुभमन गिल का बल्ला खूब चला। उन्होंने धैर्य दिखाते हुए 91 रन की धांसू पारी खेली। टीम इंडिया की यंग ब्रिगेड ने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को चौथे टेस्ट में तीन विकेट से हराकर इतिहास रचा दिया था। भारत ने यह सीरीज 2-1 से जीत ली। शुभमन गिल ने इस पारी के दौरान कई उपलब्धियां भी हासिल की। वह अब भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में अर्धशतक बनाने वाले भारत के सबसे युवा ओपनर बन गए हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें