फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में डिप्टी सीएम रंधावा का एलान: बेअदबी के आरोपियों के जेल जाने का समय आ चुका, नई एसआईटी ने जांच की पूरी

Sat, 13 Nov 2021 01:40 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बठिंडा में व्यापारियों के साथ बैठक की और उन्हें आश्वासन दिया कि आपकी हर समस्या को हल किया जाएगा। डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर सूबे में अमन चैन को बहाल रखा जाएगा और नशा तस्करी किसी कीमत पर सहन नहीं की जाएगी। माफिया व नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने का आदेश सभी जिला प्रमुखों को दिया जा चुका है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम रंधावा की बैठक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेअदबी के आरोपियों को हर कीमत पर जेल जाना होगा, चाहे वो किसी भी पार्टी के कितने ही बड़े नेता हों। नई एसआईटी ने बेअदबी मामले की जांच पूरी कर ली है और इसमें किसी आरोपी को नहीं छोड़ा जाएगा। यह कहना है सूबे के गृहमंत्री व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का। वे शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब थे। इससे पहले वे डीजीपी इकबालप्रीत सिंह सहोता के साथ लेकव्यू गेस्ट हाउस पहुंचे और वहां फिरोजपुर, फरीदकोट व बठिंडा रेंज के पुलिस अधिकारियों व व्यापारियों के साथ अलग-अलग बैठक की। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों की बैठक में रंधावा ने निर्देश दिया कि पंजाब में अमन शांति कायम रखें। कानून व्यवस्था को किसी स्थिति में बिगड़ने न दे और आपराधिक घटनाओं को रोकने पर पूरा जोर दिया जाए। इसके लिए पुलिस अमले की और जरूरत होगी तो मुहैया करवाया जाएगा। रंधावा ने स्पष्ट किया कि बेअदबी मामले के आरोपियों के जेल जाने का समय करीब आ चुका है। इसमें किसी आरोपी को नहीं छोड़ा जाएगा, चाहे वह किसी पार्टी का बड़ा नेता ही क्यों न हो। 

उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले में किसी बेगुनाह को हाथ नहीं लगाया जाएगा। अब तक भी जांच अधूरी रहने के सवाल पर उनका कहना था कि पुलिस व एसआईटी को सहयोग नहीं मिला, इस वजह से ऐसा हुआ। अब नई एसआईटी ने लगभग अपनी जांच पूरी कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2017 के चुनावों में चार सप्ताह में नशा खत्म करने का वादा किया था। इसे पूरा करने में साढ़े चार साल लग गए लेकिन अब जल्दी ही पंजाब नशा मुक्त होगा। दूसरे राज्यों की सभी सीमाएं सील की जाएंगी और नशा तस्करों पर नकेल कसी जाएगी। इस बारे में डीजीपी पंजाब सहित सभी आला अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। 

बठिंडा में शुक्रवार को हुई बैठक का असली मकसद ही नशा मुक्ति ही था। उन्होंने कहा कि ड्रोन के माध्यम से नशे की तस्करी को रोकने के लिए पंजाब पुलिस ने तीन घेरे बनाए हैं। रंधावा ने कहा कि केंद्र ने सोची समझी साजिश के तहत पंजाब में 50 किलोमीटर के क्षेत्र तक बीएसएफ को लगा दिया है, जो अतिनिंदनीय है। ऐसे में आधा पंजाब बीएसएफ के घेरे में आ जाएगा, जिससे आम लोगों को भी परेशानी होगी। 

उन्होंने कहा कि बीएसएफ में 209 लोगों की भर्ती की गई है, जिनमें पंजाब के केवल 17 ही है। केंद्र को पंजाब के लोगों पर भरोसा नहीं है, इसीलिए उन्हें भर्ती से दूर रखा गया। रंधावा ने कहा कि जेल में नशे व मोबाइल की रोकथाम के लिए भी प्रयत्न किए जा रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने साफ किया कि कैप्टन को कांग्रेस ने बाहर नहीं निकाला है, वे स्वयं गए हैं। अगर वे फिर से आते हैं तो उनका स्वागत होगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें