फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटवारे की सुनी कहानियों को ठुकराल ने पेंटिंग के माध्यम से किया बयां

विज्ञापन
सेक्टर- 16 स्थित पंजाब कला भवन में आयोजित प्रदर्शनी देखते लोग।
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब ललित कला अकादमी की ओर से सेक्टर-16 स्थित पंजाब कला भवन में शुक्रवार को कला प्रदर्शनी वंड का उद्घाटन किया गया। इसमें जालंधर निवासी कलाकार मोंहिदर ठुकराल की वंड कला सीरीज को दर्शाया गया है। कलाकार ने बंटवारे की सुनी कहानियों को कलाकृतियों और रंगों के माध्यम से बयां किया है। कला प्रदर्शनी का आयोजन पंजाब ललित कला अकादमी की ओर से किया गया है। कार्यक्रम के दौरान कला प्रदर्शनी में प्रदर्शित काम के संकलन और कवि देसराज के लेखों की किताब का विमोचन भी किया गया। कला प्रदर्शनी को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

पंजाब कला भवन में लगी कला प्रदर्शनी आम जनता के लिए 19 नवंबर तक लगी रहेगी। मोंहिदर ने बताया कि बंटवारे के समय वह एक साल के थे। उन्होंने अपनी माता, बहन और दादा से उस समय की कहानियां सुनी हैं। उनकी कला में बयां किए विचार बंटवारे की कहानियों और दर्द से ही उपजे हैं। खून-खराबे के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी दोनों तरफ के लोगों के दिल में घाव अभी भी जिंदा है। कला के माध्यम से ही युवा बंटवारे की घटना को अच्छे से समझ सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि युवा कलाकार भी इतिहास को जानें और समस्याओं को संगीत, कविताओं और अन्य कलात्मक तरीकों से उजागर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें