इस घटना के करीब दो घंटे बाद उन्हें जानकारी मिली कि उनके पड़ोस में रहने वाले शुभम की हालत भी बिगड़ चुकी है। शुभम को इलाज के लिए करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक साथ मोहल्ले के तीन नौजवान लड़कों द्वारा ऐसा कदम उठाने से ग्रामीण स्तब्ध हैं। हर व्यक्ति के जहन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर युवकों के जहर निगलने के पीछे क्या वजह हो सकती है। ऐसे में इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं का खुलासा अस्पताल में भर्ती शुभम के बयान के बाद ही होने की उम्मीद है।
मरने वालों में दो छात्र
मृतक युवकों के परिजनों ने बताया कि अक्षय बीए प्रथम वर्ष का छात्र था, जबकि यश बारहवीं कक्षा में पढ़ता था। युवकों के परिजनों को ऐसा कोई भी अंदेशा नहीं था कि उनके बच्चे किसी दबाव की स्थिति से गुजर रहे हैं। कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक यश उनका इकलौता पुत्र था। वहीं अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती शुभम भी अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र है।
कैमला गांव में दो युवकों की जहरीला पदार्थ खाने की वजह से मौत हुई है। जबकि एक युवक अस्पताल में भर्ती है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - मनोज कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा