फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: किराना दुकानदार की बेटी बनी जज, डॉक्टर के बेटे ने भी पास की परीक्षा, पढ़ें- सफलता की कहानी

Thu, 12 Oct 2023 11:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

भीखी के गांव खीवा कलां की प्रियंका अग्रवाल ने यह परीक्षा पास की है। परिवार में दो बहनों व एक भाई से बड़ी प्रियंका मौजूदा समय में एफसीआई में टेक्निकल सहायक के पद पर कार्यरत हैं। पिता तरसेम चंद किराना की दुकान चलाते हैं तो अंजू रानी माता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन
परीक्षा पास करने वाले युवा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीसीएस (ज्यूडिशियल) परीक्षा मानसा के तीन युवाओं ने पास की है। तीनों का संबंध साधारण परिवारों से है। मगर कड़ी मेहनत के दम पर जज बनकर मानसा जिले का नाम रोशन किया है। इनका सपना कानून की कुर्सी पर बैठकर लोगों को जल्द व सही इंसाफ देने का है। नतीजों के एलान के बाद से इन परिवारों को बधाइयां देने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन


जिले के कस्बा भीखी के गांव खीवा कलां की प्रियंका अग्रवाल ने यह परीक्षा पास की है। परिवार में दो बहनों व एक भाई से बड़ी प्रियंका मौजूदा समय में एफसीआई में टेक्निकल सहायक के पद पर कार्यरत हैं। पिता तरसेम चंद किराना की दुकान चलाते हैं तो अंजू रानी माता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में सेवाएं देकर अपने परिवार को चलाती हैं।

प्रियंका ने 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई मॉडर्न सेकुलर स्कूल और 12वीं की पढ़ाई भीखी कस्बे के तारा चंद सर्वहितकारी विद्यालय से की। इसके बाद बीएससी चंडीगढ़ स्थित पंजाबी यूनिवर्सिटी से की और यहीं से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। प्रियंका अग्रवाल ने बताया कि इंटरनेट व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को छोड़कर अपनी पढ़ाई पर फोकस किया। प्रियंका ने कहा कि उनका सपना जज बनकर समाज के दबे कुचले व शोषित लोगों को न्याय देना है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गौरव मित्तल भी बने जज

भीखी के ही गौरव मित्तल ने भी उक्त परीक्षा पास कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। गौरव के पिता राजेंद्र मित्तल कांग्रेस नेता और पेशे से डॉक्टर हैं। गौरव मित्तल ने 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई कस्बे के तारा चंद सर्वहितकारी विद्या मंदिर से की। इसके बाद 12वीं की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय से की। इसके बाद एलएलबी की पढ़ाई रोपड़ के रियात कॉलेज ऑफ लॉ से की। सितंबर 2022 के दौरान दी गई परीक्षा का नतीजा घोषित होने के बाद से उनके घर बधाई देने का सिलसिला जारी हैं।

गौरव मित्तल का कहना है कि उन्होंने अपने परिवार के इस सपने को पूरा करने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत की है। आज के समय में लोगों को न्यायपालिका पर ही भरोसा बचा है और वह लोगों की इस आशा पर खरा उतरने के लिए वह खुशी से अपनी डयूटी करेंगे।

न्यायपालिका पर भरोसा करने वालों को नहीं होने देंगे निराश: हरविंदर

भीखी के ही गांव होडला कलां के रहने वाले हरविंदर सिंह ग्रेवाल ने भी पीसीएस (ज्यूडिशियल) की परीक्षा पास की है। हरविंदर सिंह ने 12वीं की शिक्षा अकाल अकादमी चीमा मंडी से हासिल की। इसके बाद बीटेक की पढ़ाई चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज से हासिल करने के बाद एलएलबी की परीक्षा पंजाब यूनिवर्सिटी से हासिल की। हरविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने बिना कोई कोचिंग अपनी मेहनत के बल पर परीक्षा पास की है। हरविंदर सिंह का कहना है कि न्यायपालिका पर भरोसा करने वाले लोगों को वह निराश नहीं होने देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें