फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में 3 बेव टैक्सी सर्विस पर रोक

Thu, 18 Dec 2014 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन ने बुधवार को भारत सरकार के आदेशों पर अमल करते हुए शहर में बिना लाइसेंस चल रहीं सभी वेब बेस्ट टैक्सी सर्विस पर बैन लगाने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन


प्रशासन के इन आदेशों में ओला कैब, टैक्सी फॉर श्योर और मेरू कैब की सर्विस तुरंत प्रभाव से बंद करने के लिए कहा है। अधिकारियों के अनुसार, चंडीगढ़ में स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) ने सिर्फ मेगा कैब, आरबीटीएस कैब और फैब्स टैक्सी सर्विस को ही लाइसेंस जारी किया है।

नए आदेश के बाद आमजन केवल इन तीन टैक्सी सर्विस का ही इस्तेमाल कर सकेंगे। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि चंडीगढ़ प्रशासन से लाइसेंस प्राप्त करने वाले सर्विस प्रोवाइडर की टैक्सी से ही लोग यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें