फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में तीन अल्ट्रासाउंड मशीनें सील

Thu, 25 Sep 2014 10:39 PM IST
पटियाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
लाहौरी गेट के पास जाने-माने मल्होत्रा अल्ट्रासाउंड सेंटर का वीरवार को मुख्य संसदीय सचिव सेहत विभाग डा. नवजोत कौर सिद्धू ने स्टिंग ऑपरेशन किया। इस दौरान सेंटर में लिंग जांच होने का खुलासा हुआ। डा. सिद्धू ने इस आपरेशन के लिए अपने कुछ निजी सोर्सों समेत एक महिला का सहारा लिया।
विज्ञापन



कार्रवाई में सफल रहने के बाद डा. सिद्धू के आदेश पर सेहत विभाग ने सेंटर की तीनों अल्ट्रासाउंड मशीनें सील कर दीं। सिविल सर्जन डा. एचएस बाली ने कहा कि सेंटर के मालिक डा. हितेश मल्होत्रा के खिलाफ कोर्ट में जल्द केस दायर किया जाएगा। डा. नवजोत कौर ने बताया कि उन्हें काफी समय से इस सेंटर के खिलाफ शिकायतें मिल रहीं थी। बावजूद इसके स्थानीय सेहत विभाग इस सेंटर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा था।

उन्होंने अपने निजी सोर्सों के आधार पर एक महिला के सहयोग से वीरवार को यह स्टिंग ऑपरेशन किया। उन्होंने बताया कि लिंग जांच करने के लिए मल्होत्रा अल्ट्रासाउंड के साथ उनका सौदा कुछ एजेंटों के जरिये आठ हजार रुपये में तय हुआ था। यह पैसे उन्होंने वीरवार को महिला को पकड़ा कर लिंग जांच कराने के लिए अंदर भेजा और सारे नोटों के नंबर भी नोट किए हुए थे।
विज्ञापन


जब महिला जांच कराने अंदर गई तो उन्होंने तुरंत अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। मौके से सेंटर का मालिक डा. हितेश मल्होत्रा तो नहीं लेकिन उसकी एक सहायिका मिली। डा. सिद्धू ने कहा कि अल्ट्रासाउंड सेंटरों वाले इतने शातिर होते हैं कि इन्होंने हरेक कमरे में कैमरे लगाए होते हैं, जिनके जरिये यह हर आने-जाने वाले पर नजर रखते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें