फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली सर्टिफिकेट के जरिए फौज में भर्ती होने वाले आठ फौजी धरे

Thu, 25 Sep 2014 10:35 PM IST
पटियाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय फौज में फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर भर्ती पाने का एक और मामला सामने आया है। आर्मी भर्ती दफ्तर पटियाला ने ऐसे आठ फौजियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है जिन्होंने अपनी आयु कम दिखाने के लिए दसवीं क्लास के फर्जी सर्टिफिकेट दिए थे।
विज्ञापन



डायरेक्टर भर्ती कर्नल जयशील कौशल ने बताया कि आर्मी भर्ती दफ्तर ने पटियाला, संगरूर, मानसा और बरनाला जिलों के आठ फौजियों के खिलाफ संबंधित सिविल लाइन थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इन फौजियों ने अपनी आयु कम दिखाने के लिए हिंदी साहित्य सम्मेलन इलाहाबाद बोर्ड से प्राप्त दसवीं क्लास के फर्जी सर्टिफिकेट दिए थे जबकि पंजाब से संबंधित इन फौजियों ने पंजाब स्कूल एजूकेशन बोर्ड मोहाली से दसवीं इससे काफी पहले कर रखी है।

इसका पता भर्ती दफ्तर ने पीएसईबी मोहाली से लगा लिया है। इससे पहले भी 44 ऐसे फौजी पकड़े जा चुके हैं जिन्होंने हिंदी साहित्य सम्मेलन इलाहाबाद के दसवीं के फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर फौज में भर्ती पाई थी। इनमें से कुछ पटियाला की जेल में बंद हैं। बाकी जिन्हें ट्रेनिंग के लिए विभिन्न सेंटरों में भेजा जा चुका था उनकी पहचान करके नासिक व हैदराबाद की पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें