खून में लथपथ तीनों घायलों को मक्खू के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां अजय की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे किसी निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि नौजवान किसी ईंट भट्ठे से कामकाज कर अपने घर लौट रहे थे।
रास्ते में लंगर खाने के बाद रास्ते बाइक लेकर जा रहे थे कि दूसरी तरफ से ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थी, जिसमें टकरा गए। सूचना मिलते ही थाना मक्खू की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई, पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीरा के सरकारी अस्पताल में भेज दिया।
दो बाइक भिड़ीं, युवक की मौत, भाई जख्मी
थाना मक्खू के अंतर्गत गांव तलवंडी नेपालां के बस स्टैंड के नजदीक दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में एक बाइक पर सवार दो लोगों में से एक की मौत हो गई और दूसरा जख्मी हो गया। जख्मी को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया। थाना मक्खू पुलिस ने सोमवार को आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए गए बयान में जसवीर सिंह निवासी बहक गुजरां तहसील जीरा ने बताया वह और उसका भाई बलवीर सिंह (30) बाइक पर सवार होकर गांव फत्तेहगढ़ सभरां से मक्खू की तरफ आ रहे थे। तलवंडी नेपालां के बस स्टैंड के पास दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी।
इससे दोनों भाई जख्मी हो गई। उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया गया, जहां बलवीर की मौत हो गई। एएसआई दिलबाग सिंह के मुताबिक आरोपी बाइक चालक काबल सिंह निवासी आले वाला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।