फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में जहरीली गैस का तांडव: फैक्टरी मालिक समेत तीन की मौत, दो को अस्पताल ले जाया गया

Wed, 23 Mar 2022 10:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

पंजाब के तरनतारन जिले में दो हादसों में पांच लोगों की जान चली गई। लेटर गिरने से मलबे में दबकर ठेकेदार व उनके चाचा की मौत हो गई। वहीं एक फैक्टरी में जहरीली गैस ने मालिक समेत तीन लोगों की जिंदगी लील ली है। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के तरनतारन में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के गांव नौरंगाबाद में बीएस फीड फैक्टरी में जहरीली गैस की चपेट में आने से फैक्टरी के मालिक समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई। वहीं दो अन्य कर्मचारी भी चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार फीड फैक्टरी में लगे पाइप में कुछ खराबी आने के कारण फैक्टरी मालिक उसे ठीक करने नीचे उतरा था। जब उसने नीचे जाकर पाइप का ढक्कन उठाया तो जहरीली गैस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। फैक्टरी मालिक को बचाने जैसे ही उनका साढू और चाचा नीचे उतरे तो वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। हादसे में तीनों की मृत्यु हो गई। वहीं जहरीली गैस की चपेट में आने से दो अन्य कर्मचारी अचेत हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन


लेंटर गिरने से दो की मौत, दो अन्य घायल
उधर, तरनतारन के कस्बा चोहला साहिब स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में नए ब्लाक के निर्माण के दौरान मंगलवार को अचानक लेंटर गिर गया। हादसे में लेंटर के नीचे आने से ठेकेदार सरबजीत सिंह (38) व उनके चाचा गुरमेज सिंह (65) की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर किरनबीर सिंह व मंगल सिंह घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर जाकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कार सेवा सरहाली संप्रदाय की तरफ से गुरुद्वारा साहिब में संगत के लिए नए ब्लाक का निर्माण करवाया जा रहा था।

निर्माण कार्य की जिम्मेदारी चोहला साहिब के ही ठेकेदार सरबजीत सिंह को दी गई। मंगलवार को ब्लाक पर लेंटर डालने का कार्य शुरू हुआ। ठेकेदार सरबजीत सिंह अपने चाचा गुरमेज सिंह व अन्य मजदूरों के साथ लेंटर के नीचे लगी बल्ली ठीक करने गया। इस दौरान अचानक बल्ली खिसक गई और लेंटर गिर पड़ा। उसके मलबे के नीचे चार लोग दब गए, जबकि तीन मजदूर बाल-बाल बच गए। उधर, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन हादसे में मुआवजे का एलान किया है। उन्होंने कहा है कि मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। दो लाख सीएम फंड और दो लाख रुपये श्रम विभाग से दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें