फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तक माफियोसो डिस्क खोलने पर तीन प्रबंधक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-34 के पिकाडली मॉल स्थित माफियोसो डिस्क बार को देर रात तक खोलकर नियमों की धज्जियां उड़ाने पर पुलिस ने तीन प्रबंधकों को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने बार के प्रबंधक पंकज ठाकुर, अर्शदीप सिंह विर्क और केशव लाल के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार की अगुवाई में सोमवार देर रात पुलिस टीम एरिया में गश्त कर रही थी। टीम को पता लगा कि पिकाडली मॉल स्थित माफियोसो डिस्क बार देर रात करीब 1.45 बजे तक खोलकर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उक्त तीनों प्रबंधकों को गिरफ्तार कर थाने ले गई, जहां उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। हालांकि, पकड़े गए प्रबंधकों को पुलिस ने बाद में जमानत पर रिहा कर दिया।
बता दें कि देर रात तक क्लबों को खोलकर डीसी के नियमों की उल्लंघना होती रही है। नियमों को ताक पर रखकर लोग हुड़दंगबाजी से चूक नहीं रहे थे। औद्योगिक क्षेत्र में सोपू नेता गुरलाल हत्याकांड के बाद से पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। इसके बाद से पुलिस रात एक बजे तक क्लबों को बंद करवाने के अलावा छापेमारी कर हुक्का परोसने वाले क्लब पर लगातार कार्रवाई कर रही है। पिछले एक महीने में पुलिस शहर के अलग-अलग हिस्सों में देर रात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 15 से ज्यादा क्लब प्रबंधकों और मालिकों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें