फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: मृतक राकेश कुमार के परिवार को तीन लाख की सहायता, पत्नी को मिलेगी नौकरी, करंट लगने से गई थी जान

Wed, 20 Apr 2022 10:59 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि वेलफेयर कमेटी मृतक राकेश कुमार की पत्नी को चार लाख रुपये देगी। इसके साथ-साथ उनके पुत्र को 12वीं कक्षा तक का शिक्षा का खर्च भी उठाने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
राकेश कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ संबंधित हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ बीएमएस के सैकड़ों कर्मचारियों का संघर्ष आखिरकार रंग लाया है। करंट लगने से मृत कर्मचारी राकेश कुमार के परिवार को तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता और पत्नी को आउटसोर्सिंग के तहत नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा, पहले तीन मृत मंशा राम पेंटर, छोटे लाल कारपेंटर और शिव कुमार के परिवारों को भी 3-3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने पर सहमति बनी है। 

विज्ञापन


अधिकारियों के साथ आठ घंटे तक कई दौर की चली बैठकों में यह फैसला लिया गया। इसके बाद कर्मचारी संघ ने मुख्यालय के बाहर चल रहे धरने को समाप्त कर तीन दिन बाद मृतक राकेश का अंतिम संस्कार किया। गौर हो कि तीन दिन पहले राकेश बिजली मंत्री के आवास पर कूलर ठीक करने गया था, जहां करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी। 

मंगलवार दोपहर को इसके बाद संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष सतीश कुमार शर्मा एवं चंडीगढ़ ब्रांच के प्रधान अशोक कुमार, राम सिंह गिल, सचिव चंदन सिंह, विष्णु कुमार, सतीश कुमार की अधिकारियों से बैठक हुई है। बैठक में चीफ इंजीनियर बिल्डिंग अधीक्षक अभियंता अभिषेक कुमार, ज्वाइंट डायरेक्टर केआर खर्ब मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि वेलफेयर कमेटी मृतक राकेश कुमार की पत्नी को चार लाख रुपये देगी। इसके साथ-साथ उनके पुत्र को 12वीं कक्षा तक का शिक्षा का खर्च भी उठाने का निर्णय लिया है। 

आउटसोर्सिंग कर्मियों को मिलेगा पीएफ और ईएसआई का लाभ
संघ के प्रधान कृष्ण लाल गुर्जर ने बताया कि सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को पीएफ व ईएसआई का लाभ देने को विभाग की ओर से टेंडर अप्रूवल करवा लिए हैं जिसका अप्रैल माह से कौशल रोजगार निगम के तहत लाभ दिया जाएगा। कर्मचारियों की मांगों के लिए संघ लगातार काम करता रहेगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें