पाटोदा निवासी नेतराम, पत्नी पिंकी और मनीष उर्फ काला तीनों बाइक से दवा लेकर वापस पाटोदा आ रहे थे। लोहारी-पटोदा के बीच वेयरहाउस के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
झज्जर में लोहारी-पाटोदा के बीच वेयरहाउस के पास गाड़ी चालक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपत्ति व उनके साथ बाइक पर बैठे युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर के मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने गाड़ी चालक को काबू कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पाटोदा निवासी नेतराम, पत्नी पिंकी और मनीष उर्फ काला तीनों बाइक से दवा लेकर वापस पाटोदा आ रहे थे। लोहारी-पटोदा के बीच वेयरहाउस के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस पुलिस ने कार चालक को काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।