चंडीगढ़। अतुल्या लैब में घुसकर डायरेक्टर व अन्य पर मारपीट मामले में पुलिस ने विनोद सिंगला, उनके बेटा करण और सर्वजीत सिंह बराड़ सहित अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने बाद में आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया।
अतुल्या लैब के डायरेक्टर अनुज गुप्ता ने बताया कि वीरवार को वह कार्रवाई की मांग को लेकर गृह सचिव से मिले थे। उन्होंने पुलिस को इस मामले में उचित कार्रवाई के लिए कहा था। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। अतुल्या ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई नहीं की है जबकि आरोपियों के खिलाफ लैब में घुसने की गैर जमानती धारा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज होना चाहिए था।
अनुज गुप्ता ने बताया कि 15 फरवरी सुबह करीब 9 बजे उनके कोठी मालिक विनोद सिंगला और उनका बेटा करण सिंगला व सरवदीप सिंह बराड़ समेत दर्जन लोग लैब में जबरदस्ती घूस आए। उन्होंने अनुज गुप्ता, उनके पार्टर पंकज कांसल समेत कर्मचारियों के साथ डंडे, रॉड, तलवार व अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावर सीसीटीवी फुटेज में भी मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों ने महिला कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। साथ ही लैब के मुख्य दरवाजे को बंद कर स्टाफ के साथ बुरी मारपीट की। अनुज गुप्ता ने बताया कि वीरवार को वह गृह सचिव नीतिन कुमार यादव से कारवाई की मांग को लेकर मिले थे, उन्होंने डीएसपी चरणजीत सिंह विर्क को फोन कर मामले को देखने के लिए कहा।