फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक बनने के लिए हजारों पहुंचे एचटेट देने

Mon, 03 Feb 2014 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य हरियाणा टीचर एलिजिबिल्टी टेस्ट (एचटेट) देने के लिए रविवार को चंडीगढ़ के 20 से अधिक स्कूल और कालेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। प्राइमरी स्तर के लिए एचटेट सुबह 10.30 से 1 बजे और टीजीटी के लिए परीक्षा दोपहर बाद 3 से 5.30 बजे तक हुई। हजारों की संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों को सेंटर तक पहुंचने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ऑटो रिक्शा वालों ने मनमाना किराया वसूला। उधर परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8.30 बजे से ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। लेकिन सभी को 10.15 बजे के बाद ही एंट्री दी गई। परीक्षा के बाद परीक्षा केंद्रों पर जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई। काफी संख्या में युवक अभिभावकों के साथ गाड़ी में परीक्षा देने के लिए पहुंचे।

गवर्नमेंट कालेज-11 से परीक्षा देकर निकले अजय गर्ग ने बताया कि सेंटर तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी भागदौड़ करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि लेट आने वालों को सेंटर में एंट्री नहीं दी गई।
विज्ञापन


उधर रविवार सुबह धुंध होने के कारण हरियाणा से आए काफी अभ्यर्थी देरी से ही सेंटर पर पहुंचे। कई अभ्यर्थियों की एंट्री को लेकर सेंटर अधिकारियों से बहस भी हुई। उधर शाम 5.30 बजे परीक्षा खत्म होने के बाद सेक्टर-17 स्थित बस स्टैंड पर जबर्दस्त भीड़ हो गई। सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम के पास भी जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें