चौधरी ने आरोप लगाया कि आरोपी को आप के विधायक का समर्थन है। जगह-जगह आरोपी के संग विधायक के पोस्टर लगे हैं। उधर, ब्लॉक खेतीबाड़ी अधिकारी हरप्रीत पाल कौर का कहना है कि पिछले साल डीएपी खाद की किल्लत चल रही थी। उन्हें 11 नवंबर 2021 को कुछ किसान नेताओं व विकास दीप चौधरी ने शिकायत दी थी कि चुघ पेस्टिसाइड विक्रेता डीएपी खाद की कालाबाजारी कर रहा है, इसके 12 गोदाम हैं और उनमें डीएपी खाद भरी पड़ी है।
सभी गोदामों में दबिश दी गई थी, वहां से भारी संख्या में डीएपी खाद के बैग व अन्य सामग्री मिली थी। सारी सामग्री को सील कर गोदामों को सील कर दिया गया था। इसके बाद वहां पुलिस तैनात कर दी गई थी। गुरुवार को उन्हें शिकायत मिली कि सील गोदामों से सामग्री गायब है। कौर ने बताया कि गोदाम नंबर-चार में सील तो लगी थी जब खोलकर देखा तो अंदर डीएपी खाद के बैग व ट्रैक्टर-ट्राली गायब थे। गोदाम नंबर-तीन, एक व सात से भी डीएपी खाद के हजारों बैग गायब थे। इस संबंध में अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवा दिया है और पुलिस से मामले की जांच करने को कहा है।