फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलभूषण जाधव का केस मुफ्त में लड़ना चाहता है ये वकील

Thu, 13 Apr 2017 05:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
कुलभूषण जाधव, पाकिस्तान
विज्ञापन
पाकिस्तान में भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा दिए जाने को गलत बताते हुए बार एसोसिएशन के पूर्व उप प्रधान अधिवक्ता मुकेश गुलिया ने पैरवी करने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन


केंद्रीय विदेश मंत्री को लिखे पत्र में गुलिया ने कहा कि वह बिना किसी फीस के स्वयं के खर्च पर कुलभूषण जाधव की पैरवी करेंगे। उन्होंने विदेश मंत्री से पाकिस्तान जाने के लिए वीजा दिलाए जाने की मांग की।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में पकड़े गए भारतीय कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाई है। इसी मामले पर अधिवक्ता मुकेश गुलिया ने कहा कि बिना सुनवाई के फांसी की सजा सुनाना गलत है। वह कुलभूषण जाधव की पैरवी कर उसे न्याय दिलाना चाहते हैं।
विज्ञापन


इसलिए उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से वीजा दिलाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि केस की अपील में अभी 60 दिन का समय है। ऐसे में वह अपने खर्च पर पाकिस्तान जाकर मुकदमे की पैरवी करना चाहते हैं। भारतीय होने के नाते वह ऐसा करना चाहते है। उन्होंने विदेश मंत्री से अनुमति दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें