लाइटों से सजा नाडा साहिब गुरुद्वारा
- फोटो : अमर उजाला
नाडा साहिब गुरुद्वारा में बैसाखी की तैयारियों पूरी हो चुकी हैं। गुरुद्वारे को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। वीरवार को सुबह साढ़े नौ बजे से अखंड पाठ शुरू किया जाएगा। यह पाठ पूरा दिन चलेगा। बैसाखी पर जसवंत सिंह किर्तन करेंगे। बैसाखी के मौके पर विशेष रूप से अमृत संचार होगा। मैनेजर रंजीत सिंह ने बताया कि बैसाखी पर एक से डेढ़ लाख लोग गुरुद्वारे में माथा टेकने आते हैं।
नाडा साहिब पंचकूला का एक धार्मिक स्थान है। यह गुरुद्वारा शहर से करीब 15 किमी दूर घग्गर नदी के किनारे तथा शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में है। इतिहास के अनुसार गुरु गोबिंद सिंह ने अपने साथी योद्धाओं के साथ भंगनी की लड़ाई में मुगलों को हराया था और इस जगह पर रुके थे।