फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Assembly Election: जजपा-असपा की तीसरी सूची जारी, रानिया से रणजीत चाैटाला को दिया समर्थन

Wed, 11 Sep 2024 01:41 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जजपा ने यमुनानगर से इंतजार अली गुर्जर, थानेसर से सूर्य प्रताप सिंह राठाैड़ को टिकट दी है। वहीं तीन सीटों पर असपा के उम्मीदवार उतारे गए हैं।
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव में जजपा-असपा गठबंधन के 18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी गई है। वहीं गठबंधन ने रानियां में निर्दलीय उम्मीदवार रणजीत चौटाला का समर्थन किया है। 
विज्ञापन




जजपा ने यमुनानगर से इंतजार अली गुर्जर, थानेसर से सूर्य प्रताप सिंह राठाैड़, इंद्री से कुलदीप मंढान, पानीपत ग्रामीण से रघुनाथ कश्यप, टोहाना से हवा सिंह खोबड़ा, रतिया से रमेश कुमार ओड, कालांवली से गुरजंट तिवारी, आदमपुर से कृष्ण गंगवा को टिकट दी गई है।

इसके अलावा हिसार से रवि आहूजा, रोहतक से जितेंद्र बल्हारा, कलानाैर से महेंद्र सुडाना, बादली से कृष्ण सिलाना और झज्जर से नसीब बाल्मीकि को मैदान में उतारा गया है। हथीन से रविंद्र सहरावत और फरीदाबाद से हाजी करामत अली को टिकट दिया गया है। वहीं गठबंधन के तहत आजाद समाज पार्टी ने रादाैर से मंदीप टोपरा, रेवाड़ी से मोकी यादव और फरीदाबाद से निशा बाल्मीकि को टिकट दिया गया है। 

थानेसर से सूर्य प्रताप सिंह राठौर
उम्र 27 साल
शिक्षा--बीए एलएलबी
रियल स्टेट कारोबारी। पिता राघुनाथ सिंह राठौर होमगार्ड से सेवानिवृत कमांडर। लंबे समय से यूथ कांग्रेस के साथ जुड़े रहे। यूथ कांग्रेस के साथ कईं पदों पर रहते हुए सक्रियता दिखाई। चचेरा भाई भी कांग्रेस में सक्रिय। 

टिकट मिलने का कारण-- साफ छवि, सामाजिक गतिविधियों व पहले यूथ कांग्रेस में सक्रिय रहने के चलते क्षेत्र में पहचान। कांग्रेस से भी टिकट की दावेदारी की थी फिर नाराज होकर पार्टी छोड़ी।
 

विधानसभा-बादली 
नाम - कृष्ण सिलाना (ठेकेदार)
पिता- रामभगत
शिक्षा- बारहवीं 
पेशा-ठेकेदार, किसान
जाति- जाट
आयु-50 वर्ष
राजनीतिक सफर-पार्टी में लंबे समय से सक्रिय हल्का अध्यक्ष जेजेपी बादली।

विधानसभा - आदमपुर
नाम -कृष्ण गंगवा
आयु 42
शिक्षा -12वीं
राजनीतिक सफर - कृष्ण गंगवा का यह पहला चुनाव है। उनकी पत्नी मंजू गंगवा 2016 से 2021 तक जिला परिषद सदस्य रही हैं। कृष्ण गंगवा जजपा के बीसी सैल के प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी रह चुके हैं। फिलहाल जजपा के प्रदेश सहसचिव हैं। कुम्हार महासभा के प्रधान महासचिव हैं।
टिकट मिलने का कारण- जजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता होना,ओबीसी मतदाताओं के बीच अच्छी पकड़, जिला परिषद सदस्य रहकर जनता के काम कराने का अनुभव
विज्ञापन

विधानसभा-झज्जर एससी
नाम- नसीब सोनू (वाल्मीकि)
पिता- सतबीर भगत
शिक्षा-बारहवी
आयु-39
पेशा-किसान
जाति- वाल्मीकि 
पद- पूर्व पंच, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि पूर्व जिला पार्षद, पूर्व प्रत्याशी झज्जर विधानसभा, जिला झज्जर संयोजक एससी सैल जेजेपी।
राजनीतिक सफर..
जेजेपी में लंबे समय से सक्रिय, 2019 में जेजेपी से विधानसभा का चुनाव लड़ा और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें