फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Election: भाजपा में बगावत जारी...दूसरी सूची आते ही कई और नेता हुए बागी; सात नेताओं ने छोड़ा कमल का साथ

Wed, 11 Sep 2024 12:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

भाजपा में पहली और दूसरी सूची जारी होने के बाद बगावत जारी है। प्रदेश उपाध्यक्ष समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं ने कमल का साथ छोड़ दिया है। 
गन्नौर से उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर भाजपा नेता देवेंद्र कादियान ने भाजपा पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Haryana Election 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की दूसरी सूची जारी होने के बाद पार्टी के कई और नेताओं ने बगावत कर दी है। युवा नेता देवेंद्र कादियान को टिकट नहीं मिलने पर भाजपा पर 100 करोड़ रुपये देकर टिकट देने का आरोप लगाया। भारतीय कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कादियान ने फेसबुक पर लाइव पर आकर पार्टी छोड़ने और आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का एलान किया। 
विज्ञापन


कादियान के अलावा पार्टी के छह और नेताओं ने भी भाजपा छोड़ने का एलान किया। इनमें असंध के पूर्व विधायक जिले राम शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के अंबाला जिला प्रभारी सोनू हरयौली, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सत्यव्रत शास्त्री, हरियाणा विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव, रेवाड़ी से भाजपा नेता सतीश यादव और नारनौल से पूर्व जिला प्रधान व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवकुमार मेहता ने भी सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। 

तीन बागियों को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बना मैदान में उतार दिया। दूसरी ओर, करनाल की पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता ने समर्थकों संग बैठक की। बैठक में 31 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी बुधवार दोपहर निर्णय लेगी कि रेणु निर्दलीय लड़ेंगी या पार्टी में ही रहेंगी।
विज्ञापन


भाजपा छोड़ने वाले देवेंद्र कादियान गन्नौर से टिकट मांग रहे थे। भाजपा ने यहां से देवेंद्र कौशिक को टिकट दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने 100 करोड़ रुपये में टिकट दिया है। टिकट कटने के मामले में उन्होंने त्रिपुरा के एक नेता पर भी आरोप लगाए। 
 

कादियान ने कहा कि देवेंद्र कौशिक और उनके भाई पूर्व सांसद रमेश कौशिक ने सोनीपत के लोकसभा प्रत्याशी रहे मोहन लाल बड़ौली का चुनाव में विरोध किया और पार्टी ने उन्हें ही टिकट थमा दिया। उन्होंने कहा कि वह 12 को वर्करों संग जनसभा कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरेंगे। 

 

उधर, भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक ने कहा कि भाजपा में टिकट रुपये देकर नहीं लिया जा सकता। आरोप सरासर गलत है। टिकट का फैसला संगठन व राष्ट्रीय नेतृत्व का है। कुछ कार्यकर्ता नाराज हुए हैं, उन्हें मना लिया जाएगा। गन्नौर से विधायक निर्मल चौधरी ने टिकट न मिलने पर कहा कि पार्टी का फैसला सर्वोपरि है। टिकट न मिलने से कोई नाराजगी नहीं है। वह भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक की मदद करेंगी। टिकट खरीदने या बेचने के आरोप में दम नहीं है।
 

किसी भी प्रकार के रोष को दूर करने के लिए पार्टी संगठन तत्पर
पार्टी की चुनाव के चलते अहम फैसले लेने पड़ते हैं और जो फैसले लिए जा रहे हैं उन पर कोई संदेह नहीं है। विधानसभा चुनाव के चलते पार्टी कार्यकर्ताओं में किसी भी स्तर पर नाराजगी व अंसतोष उत्पन्न होता है तो उसे दूर करने के लिए तत्पर हैं। पार्टी संगठन हर समस्या का समाधान करने में सक्षम है।-मोहन लाल बड़ौली, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा

गोहाना: अरविंद शर्मा का विरोध जारी
गोहाना में डॉ. अरविंद शर्मा को टिकट देने के विरोध में स्थानीय नेताओं ने महा बैठक बुलाई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी कार्यकर्ता एक उम्मीदवार का चयन करेंगे और उसी को निर्दलीय के रूप में गोहाना विधानसभा क्षेत्र में उतारा जाएगा।

 

महम: राधा अहलावत लड़ेंगी निर्दलीय चुनाव
भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा की पत्नी राधा अहलावत महम हलके से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। खरकड़ा, बहलबा व भराण में पंचायत के बाद मंगलवार को राधा अहलावत ने यह निर्णय लिया। 

 

नारनौल: पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष ने छोड़ी भाजपा
प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव निर्दलीय चुनाव लड़ सकती हैं। पूर्व जिला प्रधान व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवकुमार मेहता ने भी सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश प्रशिक्षण टोली के सदस्य सत्यव्रत शास्त्री ने भी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। 

 

रेवाड़ी: सतीश यादव व उनकी पत्नी आप में
भाजपा नेता सतीश यादव और उनकी पत्नी उमा यादव ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम रेवाड़ी विधानसभा में आयोजित किया गया, जहां आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता मौजूद रहे।
 

असंध में पूर्व विधायक ने छोड़ी पार्टी
करनाल की असंध सीट से पूर्व विधायक जिलेराम शर्मा ने पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया है। उन्होंने अपने समर्थकों की 11 सितंबर को बैठक बुलाई है। जिसमें वह निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर सकते हैं।

 

कलायत: पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा का विरोध जारी
पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा को टिकट देने का विरोध जारी है। हालांकि विरोध में उतरे लोगों ने मंगलवार को प्रस्तावित महापंचायत रद्द कर दी। अब बुधवार को महाराणा प्रताप सामुदायिक केंद्र में महापंचायत होगी जिसमें आगामी निर्णय लिया जाएगा।
 

हिसार: सबसे ज्यादा तीन बागियों ने भरा परचा
हिसार में भाजपा से बागी प्रो. छत्रपाल ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर बरवाला से नामांकन किया है। भाजपा के जिला पार्षद महंत दर्शन गिरी ने बरवाला से निर्दलीय के तौर पर पर्चा दाखिल किया। हिसार विधानसभा में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रहे तरुण जैन ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया है। वहीं, हिसार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता के नामांकन के दौरान निवर्तमान मेयर गौतम सरदाना, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी।

 

चरखीदादरी: भाजपा का करेंगे विरोध
चरखीदादरी के गांव मांढ़ी में सुखविंद्र मांढ़ी के आह्वान पर बैठक बुलाई गई। बैठक में पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढ़ी ने कहा कि उन्होंने विधायक रहते क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। यह टिकट का मसला नहीं है। भाजपा ने जान-बूझकर गलत फैसला लिया है। अब क्षेत्र का भाईचारा जो फैसला लेगा, वह उनके साथ हैं।
 

समर्थकों ने चुनाव लड़ने को कहा, सरदाना बोले- सुबह लेंगे फैसला
कमल गुप्ता को टिकट मिलने से खफा निवर्तमान मेयर गौतम सरदाना ने मंगलवार को समर्थकों की बैठक बुलाई। जिसमें विधानसभा चुनाव को लेकर उनसे राय मांगी। अधिकतर समर्थकों ने चुनाव लड़ने के लिए कहा। मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि उन्हें अंतिम फैसला लेने के लिए कुछ समय दीजिए।

 
विज्ञापन

फतेहाबाद: टिकट मिलने से पहले चुनाव लड़ने का एलान
फतेहाबाद से कांग्रेस पार्टी के टिकट के दावेदार अनिल ज्याणी ने टिकट मिलने से पहले ही नामांकन का एलान कर दिया है। वह 12 सितंबर को नामांकन करेंगे। अनिल ज्याणी ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें