फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्काउंट के चक्कर में खरीद लिए बीएस-3 वाहन, तो पढ़िए ये वरना होगा भारी नुकसान

Sat, 01 Apr 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बीएस-3 वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश भर में बीएस-3 नॉर्म्‍स वाले व्‍हीकल्‍स को बंपर डि‍स्‍काउंट पर खरीदने का वक्त खत्म हो गया है। अगर आप इस डि‍स्‍काउंट में व्‍हीकल ले चुके हैं तो कुछ बातों पर जरुर कर लीजिए। सुप्रीम कोर्ट के इस संबंध में दिए आदेश के बाद 30 और 31 मार्च को देश हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकिल, टीवीएस जैसी ऑटो मोबाइल कंपनियों के शोरूम में अच्छी खासी सेल हुई।
विज्ञापन


हालांकि शहर के कई डीलरों और एजेंसियों के यहां पहले ही दिन बीएस-3 इंजन निर्मित वाहनों का पूरा स्टॉक बिक चुका था, लेकिन इसके बावजूद दूसरे दिन सभी डीलरों और एजेंसियों में सुबह से ही लोगों की भीड़ लगने लग गई थी।

आलम यह रहा कि दोपहर 12 बजे तक शहर के किसी भी शोरूम या एजेंसी में कोई टू व्हीलर (बीएस-3) सेल के लिए बचा ही नहीं। हीरो के टैरेटरी मैनेजर सुनील कुमार के अनुसार दो दिन में कंपनी के ट्राइसिटी में 500 के करीब बीएस-3 वाहनों की ब्रिकी हुई है। उनकी बाइकों पर कस्टमर्स के लिए 18 तो कंपनी कर्मचारियों के लिए 20 हजार रुपये तक का डिस्कांउट रखा गया था।
विज्ञापन


वहीं कृष्णा ऑटो में 31 मार्च को कुल 35 बीएस-3 वाहनों की ब्रिकी हुई। उनकी ओर से टू व्हीलरों पर 15 से 25 हजार रुपये तक का डिस्कांउट दिया गया था। जबकि टाटा के शोरूम पर कारों पर 60 से 65 हजार रुपये की छूट दी गई थी।

सेक्टर-43 स्थित होंडा प्लेटिनियम के मैनेजर अभिषेक छिब्बर के अनुसार दूसरे दिन 70 वाहनों की बिक्री हुई है। इनमें 20 स्कूटर और शेष बाइक हैं। वहीं शहर में कई जगह एजेंसियों और डीलरों के यहां देर शाम तक भीड़ देखी गई।
 
विज्ञापन

फाइनेंस और कैश में हुई 50-50 बिलिंग

बीएस-3 वाहन - फोटो : अमर उजाला
वाहन कंपनियों ने वाहनों को कैश और फाइनेंस दोनों पर सेल किया। हालांकि कैश वाले लोग अधिक रहे। इसके बावजूद भी फाइनेंस करवाने वालों की संख्या भी कम नहीं रही। 
 
31 मार्च को भी ट्राइसिटी में कंपनी के वाहनों की अच्छी सेल हुई है। करीब 200 के आसपास वाहन ट्राइसिटी और आसपास के एरिया में बिके हैं। दोपहर में ही सारा स्टॉक बिक चुका था। इसके बावजूद लोगों की भीड़ शाम तक लगी रही।
- सुनील कुमार, टैरेटरी मैनेजर, हीरो फिनकॉर्प

कुछ बातों पर ध्यान देना होगा... 
2020 तक देश में बीएस 6 नॉर्म्‍स को लागू कर दि‍या जाएगा। ऐसे में आपके अभी खरीदे गए बीएसी 3 व्‍हीकल्‍स की रीसेल वैल्यू बिल्कुल कम हो जाएगी। इसके अलावा एक जोखि‍म यह भी है कि‍ जब देश में बीएस 4 व्‍हीकल्‍स के आने के कुछ साल बाद बीएस 3 गाड़ि‍यों के डिस्पोजल का अनिवार्य नियम बन गया तो आपको इसे कबाड़ बनाकर ही बेचना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें