चंडीगढ़। सुखना वाइल्ड लाइफ सेंचुरी से दरवाजा, वॉश बेसिन, पाइप व शीशा चोरी कर चोर फरार हो गए। चोरी की वारदात का पता लगने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर- 3 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सेक्टर- 9 स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी को दी शिकायत में पर्यावरण निदेशक व मुख्य वन संरक्षक देबेंद्र दलाई ने बताया कि बीते 8 अप्रैल की किसी ने सुखना इंक्लेव स्थित वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में सरकारी समानों की क्षति पहुंचाई गई है। साथ ही वहां से दरवाजा, वॉश बेसिन, पाइप, शीशा समेत अन्य सामान को चोरी हो गया है। शिकायत पर सेक्टर- 3 थाना पुलिस ने जांच के बाद अब मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुट गई है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। बता दें चोर लगातार शहर के अलग-अलग जगहों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, बावजूद इसके पुलिस इन्हें पकड़ने में नाकामयाब साबित हो रही है।