फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा सिटी के चारों चक्के ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर40बी में अज्ञात चोरों ने घर के पास पार्क एक होंडा सिटी कार के चारों पहिये चोरी कर फरार हो गए। वारदात का पता उस वक्त लगा, जब परिवार मार्केट जाने के लिए अपने गाड़ी के पास पहुुंचा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आशीष मिश्रा ने बताया कि वह सेक्टर 40बी के मकान नंबर (1010/2) में परिवार समेत रहते हैं। बीते रविवार रात मार्केट से लौट कर अपनी होंडा सिटी कार (सीएच01बीक्यू 8469) घर के पास पार्क किया हुआ था। अगले दिन दोपहर को कार के पास पहुंचे तो गाड़ीर् ईंट के सहारे खड़ी थी और चारों पहिये गायब थे। पुलिस ने आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। बता दें कि पिछले दो महीने में शहर के अलग-अलग सेक्टरों से इस तरीके की चोरी के करीब 12 मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक एक भी नहीं सुलझा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें