फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला की डीसी के घर में घुसे चोर, डिजिटल लॉकर तोड़कर दो लाख की नकदी व गहने ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पटियाला की डीसी आईएएस साक्षी साहनी की सेक्टर-7 स्थित सरकारी कोठी में सोमवार रात चोरी हो गई। दीवार फांदकर घर में घुसे चोर डिजिटल लॉकर तोड़कर दो लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये के गहने ले उड़े। यही नहीं, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए ताकि फुटेज से पकड़े न जाएं। साक्षी साहनी के सुरक्षाकर्मी पंजाब पुलिस के सिपाही हरनेक सिंह की शिकायत पर सेक्टर-26 थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, चोर कोठी नंबर-696 में आगे की तरफ से दीवार फांदकर घुसे। फिर लोहे की रॉड से दरवाजे की कुंडी तोड़ी। घर में घुसने के बाद जो भी लॉक मिला, उसे तोड़ते चले गए। फिर स्टील की अलमारी का लॉक तोड़ा और डिजिटल लॉकर को खोलने की कोशिश की। लॉकर में पासवर्ड लगा था और जब वह नहीं खुला तो चोरों ने लॉकर ही तोड़ दिया और दो लाख रुपये की नकदी, दो जोड़ी सोने के टॉप्स, सोने की चेन, एक डायमंड ईयर सेट और एक ब्रेसलेट सेट चोरी कर लिया। घर में 51 इंच की दो एलईडी टीवी भी लगी हुई थीं। इसके अलावा इन्वर्टर, बैटरी और अन्य भी सामान भी था लेकिन चोर सिर्फ गहने और नकदी ही ले गए।
बॉक्स
पड़ोसी महिला ने रात को सुनी थी आवाजें
पुलिस ने बताया कि आईएएस साक्षी साहनी के पड़ोस में रहने वाली एक महिला को रात करीब दो बजे कुछ टूटने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने उठकर देखा लेकिन कोई दिखा नहीं। इसके बाद वह सो गईं। पुलिस ने बताया कि कोठी के बाहर पेड़ लगा हुआ है। चोर अंधेरे का फायदा उठाकर घर में घुसे। अब चोरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस कोठी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

बॉक्स
सिपाही ड्यूटी के लिए कोठी पर पहुंचा तब हुआ खुलासा
पंजाब पुलिस में तैनात सिपाही हरनेक सिंह की ड्यूटी आईएएस साहनी की कोठी पर मंगलवार सुबह आठ से रात आठ बजे तक थी। साक्षी पटियाला की डीसी हैं, इसलिए वह वहीं रहती हैं। कभी-कभी चंडीगढ़ आती हैं। मंगलवार सुबह जब हरनेक सिंह ड्यूटी करने कोठी पर पहुंचे तो देखा दरवाजे की कुंडी टूटी पड़ी है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी साक्षी साहनी और स्थानीय पुलिस को दी।
बॉक्स
डिप्टी कमांडेंट के घर से 20 लाख चोरी हुए थे, 8 महीने बाद भी केस नहीं सुलझा
नवंबर 2021 में आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट के घर का ताला तोड़कर चोर करीब 20 लाख का सामान ले उड़े थे। आठ महीने बाद भी पुलिस इस केस को सुलझा नहीं पाई है। वर्तमान में डिप्टी कमांडेंट अनिल कुमार की तैनाती प्रयागराज में है। घटना के दौरान वह सेक्टर-32 स्थित आईटीबीपी के सरकारी आवास में रहते थे। वह छठ पूजा के लिए परिवार सहित अपने गांव बिहार गए हुए थे। इसी दौरान चोर कीमती गहने और नकदी ले उड़े। अनिल कुमार ने बताया कि वह कई बार पुलिस से चोरी के संबंधित में बात कर चुके हैं, लेकिन वह यही कहते हैं कि प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें