फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: घर में घुसे चोर, तीन मोबाइल और लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मौलीजागरां क्षेत्र में एक घर में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर रात के समय घर में घुसकर तीन मोबाइल फोन और भारी मात्रा में नकदी चोरी कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मौलीजागरां कॉम्प्लेक्स निवासी संतोष कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 9 जून की रात करीब 2:30 बजे से 3:00 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आया। चोर घर से तीन मोबाइल फोन, 20 से 30 हजार रुपये नकद तथा गुल्लक में रखे लगभग 80 से 90 हजार रुपये चोरी कर ले गया।
विज्ञापन

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें