फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जैव विविधता और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए एमओयू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ने पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के लिए नॉर्दर्न फार्मर्स प्रोडक्ट कंपनी लिमिटेड, अंबाला के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत गुरु नानक पवित्र वन पहल को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जसविंदर सिंह और कंपनी के निदेशक पुनीत सिंह थिंद ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान गुरजिंदर सिंह सहित दोनों संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
समझौते के तहत वनीकरण, जैव विविधता संरक्षण, पारिस्थितिक पुनर्स्थापन, सतत कृषि और जलवायु अनुकूलन से जुड़े कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को रिसर्च प्रोजेक्ट, फील्ड स्टडी, इंटर्नशिप और कौशल विकास कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता से जोड़ना है। इस साझेदारी का समन्वय डॉ. दीपाक्षी गुप्ता और लवनीत कौर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें