रेल मंत्रालय ने कोहरे की दस्तक के साथ ही 9 प्रमुख रूटों की 18 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इनमें हावड़ा-गंगानगर, कानपुर भिवानी, दिल्ली-फिरोजपुर, नई दिल्ली-लुधियाना, नई दिल्ली-मोगा पंजाब के बीच आने जाने वाली गाड़ियां शामिल हैं।
कुछ ट्रेन 31 दिसंबर से तो कुछ जनवरी से तय समय के लिए बंद रहेंगी। ऐसे में यात्रियों को बजाए सीधी ट्रेन के दूसरे स्टेशनों से गाड़ी पकड़नी पड़ेगी। खास बात यह है कि इन ट्रेनों के बंद होने के समय में कई लोगों ने पहले ही रिजर्वेशन कराया हुआ है। ऐसे में उन्हें अपना रिजर्वेशन रद्द कराना होगा।
कौनसी ट्रेन कब से कब तक रहेगी बंद
ट्रेन नंबर 13007 हावड़ा-श्रीगंगानगर -31 दिसंबर 2014 से 15 फरवरी 2015 तक रद्द रहेगी। इसके रोहतक आने का समय 21.50 है।
ट्रेन नंबर 13008 श्रीगंगानगर से हावड़ा- 2 जनवरी 2015 से 17 फरवरी 2015 तक। रोहतक का समय 3.55 है।
ट्रेन नंबर 14924 कानपुर -भिवानी-1 जनवरी 2015 से 16 फरवरी तक। रोहतक का समय 19.55 बजे का है।
ट्रेन नंबर 14923 भिवानी-कानपुर-1 जनवरी से 16 फरवरी तक। रोहतक का समय 23.48 बजे है।
ट्रेन नंबर 12455 सराय रोहिला दिल्ली-फिरोजपुर- 31 दिसंबर 2014 से 2 फरवरी 2015 तक। रोहतक समय है 23.48 बजे।
ट्रेन नंबर 12456 फिरोजपुर से सराय रोहिला दिल्ली-1 जनवरी से 16 फरवरी तक। रोहतक आगमन का समय 5.58 बजे।
ट्रेन नंबर 12037 नई दिल्ली-लुधियाना-31 दिसंबर 2014 से 15 फरवरी 2015 तक। रोहतक आगमन का समय 8.17 बजे।
ट्रेन नंबर 12038 लुधियाना से नई दिल्ली रोहतक-31 दिसंबर 2014 से 15 फरवरी 2015 तक। रोहतक का समय 20.32 बजे है।
ट्रेन नंबर 12043 नई दिल्ली-मोगा पंजाब-31 दिसंबर 2014 से 15 फरवरी 2015 तक। रोहतक का समय है 8.17 बजे।
ट्रेन नंबर 12044 मोगा पंजाब से नई दिल्ली-31 दिसंबर 2014 से 15 फरवरी 2015 तक। रोहतक आगमन का समय 20.32 बजे।