फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में अधिकारियों के बंपर तबादले, देखिए सूची

Sat, 22 Nov 2014 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश के 71 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया है। जारी आदेश के मुताबिक सीनियर आईएएस अधिकारी सुमिता मिश्रा को पर्यटन विभाग का महानिदेशक, आनंद मोहन शरण को हरियाणा भवन का रेजिडेंट कमिश्नर, अशोक खेमका को परिवहन आयुक्त लगाया गया है।
विज्ञापन


विनीत गर्ग को एचएसआईआईडीसी का प्रबंध निदेशक, अनिल मलिक को एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड का मुख्य प्रशासक, संदीप गर्ग को तकनीकी शिक्षा को डायरेक्टर जनरल, अपूर्व कुमार को ग्रामीण विकास और पंचायत का महानिदेशक बनाया गया है।

अभिलक्ष्य लेखी को सूचना और पब्लिक रिलेशन और सांस्कूतिक विभाग का महानिदेशक, अरुण कुमार गुप्ता को श्रमायुक्त लगाया गया है। इसके अलावा धर्मपाल सिंह को सहकारिता विभाग का सचिव, सुकीर्ति लेखी को वित्त विभाग का सचिव व महिला और बाल कल्याण विभाग का महानिदेशक, अनुराग अग्रवाल को कार्मिक और विजिलेंस का सचिव, सुप्रभा दहिया को वेयर हाउसिंग का प्रबंध निदेशक, विजेंद्र कुमार को हारट्रोन का प्रबंध निदेशक, डी सुरेश को सामान्य प्रशासन का सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन


चंद्रप्रकाश को स्टेट ट्रांसपोर्ट का महानिदेशक, सीआर राणा को खाद्य और आपूर्ति विभाग का महानिदेशक, राजबीर सिंह को स्टैबिलशमेंट व कोआर्डिनेशन सेल का सचिव, सुभाष चंद्रा को मनवाधिकार आयोग का सचिव, श्यामल मिश्रा को नागरिक उड्डयन और हैफेड का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।

नीलम प्रदीप कासनी को मेडिकल और रिसर्च एजूकेशन का महानिदेशक, प्रदीप कासनी का गुड़गांव का आयुक्त बनाया गया है। रमेश कृष्ण को कृषि विभाग का महानिदेशक, ब्रजेंद्र सिंह को हुडा का मुख्य प्रशासक, राजीव रंजन को रोहतक का आयुक्त बनाया गया है।

नितिन कुमार यादव को उत्तरी हरियाणा बिजली निगम का प्रबंध निदेशक, पंकज अग्रवाल को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग का निदेशक, विजय सिंह दहिया को वित्त विभाग का विशेष सचिव, अमनीत पी कुमार को एलिमेंट्री एजूकेशन विभाग का निदेशक बनाया गया है। प्रवीण कुमार को रोजगार विभाग का विशेष सचिव, मोहनलाल कौशिक को निदेशक, सेकेंडरी एजूकेशन बनाया गया है।

इसके अलावा टीएल सत्यप्रकाश को गुड़गांव का डीसी, समीर पाल सरो को पानीपत डीसी, अमित कुमार अग्रवाल को फरीदाबाद का डीसी, अजीत बालाजी जोशी को जींद का उपायुक्त बनाया गया है। रोहतास सिंह को हाउसिंग बोर्ड का मुख्य प्रशासक, वजीर सिंह गोयत को कोआपरेटिव सोसाइटी का रजिस्टार, विकास यादव को स्वास्थ्य विभाग का विशेष सचिव, बलराज सिंह को पीडब्ल्यूडी का विशेष सचिव, अशोक सांगवान को मेवात का उपायुक्त, सीजी रजनी को कुरुक्षेत्र का उपायुक्त, शेखर विद्यार्थी को रोहतक का उपायुक्त, मंदीप सिंह को अंबाला का डीसी लगाया गया है।

साकेत कुमार को भिवानी का उपायुक्त, विनय सिंह को निदेशक, इंडस्ट्री एंड कामर्स, चंद्रशेखर को गृह विभाग का विशेष सचिव, रेणु एस फूलिया को फारेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ का विशेष सचिव, संजय जू को पंचकूला, हुडा का प्रशासक बनाया गया है।

विवेक अत्रे को पंचकूला का उपायुक्त, संजीव वर्मा को हुडा का प्रशासक, जगदीप सिंह को फरीदाबाद का डीसी, अनिता यादव को गुड़गांव हुडा का प्रशासक, एसएस फूलिया को यमुनानगर का डीसी बनाया गया है। एनके सोलंकी को खेल एवं युवा मामले का महानिदेशक, एसजे गणेशन को करनाल का उपायुक्त, अशोक कुमार मीणा को पलवल का डीसी, दुष्मंता कुमार को गृह विभाग दो का विशेष सचिव, के मकरंद पांडुरंग को कैथल का उपायुक्त, चंद्रशेखर को हिसार का डीसी, अंशज सिंह को झज्जर का डीसी, राजीव रत्न को सोनीपत का उपायुक्त लगाया गया है।

निखिल गजराज को सिरसा का डीसी, पंकज को सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग, शरणदीप कौर को एडीसी, सिरसा, गौरी पराशर जोशी को हिसार, हुडा का प्रशासक लगाया गया है।

अशोक कुमार शर्मा को सिंचाई विभाग का अतिरिक्त सचिव, गरिमा मित्तल को एडीसी, पलवल, अमित खत्री को रोहतक का एडीसी, विनय प्रताप सिंह को गुड़गांव का एडीसी, आदित्य दाहिया को फरीदाबाद का एडीसी, विजय कुमार को भिवानी का एडीसी लगाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें