एक महिला ने पुलिस पर उसके पति को हिरासत में लेने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पुलिस उसके पति को मौड़ मंडी ब्लास्ट मामले झूठा फंसाना चाहती है। महिला का कहना है कि साल 2009 में उसके ममेरे भाई कुलवीर सिंह की कुछ डेरा प्रेमियों से लड़ाई हुई थी।
इसके बाद पुलिस उन्हें लगातार परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि उक्त पुलिस अधिकारी व अन्य कर्मियों के खिलाफ उन्होंने ह्यूमन कमीशन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीफ जस्टिस को पत्र लिख इंसाफ की मांग की है।
सतनाम कौर ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसका पति गुरशरण सिंह लहरा मोहब्बत थर्मल में कर्मी है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर जिले की मौड़ मंडी ब्लास्ट मामले फसाना चाहती है।
उसने आरोप लगाया कि सीआईए स्टाफ बठिंडा के प्रभारी रजिंदर कुमार उनके परिवार से रंजिश रखते हैं। महिला ने बताया कि उसका देवर गुरप्यार सिंह जो कमांडो पुलिस में तैनात है, लेकिन उसकी भी पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की, जबकि उसके पति बेकसूर है।