चंडीगढ़। इस बार समय से पहले ही गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। इसको ध्यान में रखते हुए मेकअप ट्रेंड भी बदल गया है। एक्सपर्ट मेकअप में बदलाव कर रहे हैं ताकि हैवी मेकअप के डर को दरकिनार कर बिंदास अंदाज में दमकती खूबसूरती पाई जा सके। विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय मार्केट में एचडी मेकअप का ट्रेंड चला है। यह आपके चेहरे की छोटी-छोटी कमियों को छुपाने का काम करता है।
शहर के एक सैलून की ब्यूटी एक्सपर्ट सौम्या शर्मा का कहना है कि अप्रैल में ही मई-जून की गर्मी का एहसास होने पर लड़कियां मेकअप को लेकर चूजी होने लगी हैं। उनकी चिंता, डिमांड और समय की मांग को ध्यान में रखते हुए उनके लिए एचडी मेकअप को ज्यादा प्रिफर किया जा रहा है। वहीं ब्राइडल लुक के लिए हैवी मेकअप की बजाय एयर ब्रश का प्रयोग किया जा रहा है ताकि गर्मी और उमस के बीच भी 24 घंटे तक के लिए दमकती खूबसूरती बरकरार रखी जा सके।
बॉक्स
अब हाथ नहीं मशीन का फेशियल ज्यादा डिमांड में
भागदौड़ की लाइफ में खुद के लिए समय न निकालने वाले लोगों को हाथ की बजाय मशीन का ब्यूटी सर्विस ज्यादा पसंद आ रहा है। कारण हाथ से होने वाली कई सीटिंग को मशीन से चंद मिनटों में पूरा किया जा सकता है। हाथ की बजाय मशीन से होने वाले फेशियल से तत्काल परिणाम मिलता है। चेहरे पर चमक आने के लिए 24 से 48 घंटे का इंतजार नहीं करना पड़ता। सौम्या ने बताया कि इस समय स्थेटिक फेशियल, हाइड्रा फेशियल का ट्रेंड ज्यादा पसंद आ रहा है। इस फेशियल में मशीन के जरिए डीप क्लीजिंग, टोनिंग दिया जाता है। इससे दमकती खूबसूरती चंद मिनटों में उभरकर सामने आ जाती है।
बॉक्स
चेहरे के एक-एक पार्ट को लेकर लड़कियां बेहद गंभीर
हैंड फेशियल के जरिए चेहरे की ऊपरी त्वचा को तरोताजा बनाने का प्रयास किया जाता है लेकिन अब चेहरे के एक-एक पार्ट को लेकर लड़कियां बेहद गंभीर होने लगी हैं। सौम्या का कहना है कि आंखों के नीचे का कालापन और ऐसे ही अन्य दाग को हटाने के लिए वे पीबी ग्लो फेशियल करवा रही हैं। इसमें सीमर के जरिए त्वचा के अंदर फेशियल किया जाता है जिससे चेहरे की पूरी त्वचा को एक समान रंग और चमक मिल सके। इसकी पांच सीटिंग लेने पर अगले 7 से 8 महीने तक चमक बरकरार रहती है।
इनसेट-
हैवी नहीं एयर ब्रश का है जमाना
ब्राइडल मेकअप में अब हैवी मेकअप की बजाय एयर ब्रश को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। सौम्या के अनुसार एयरी ब्रश के जरिए किए गए मेकअप को 24 घंटे तक वैसे ही बरकरार रखा जा सकता है। यह हैवी लुक की बजाय नेचुरल लुक देता है। मेकअप के लिए ज्यादा लेयर न लगाए जाने से झुर्रियां भी नहीं दिखाई देतीं। इसे 40 प्लस महिलाएं भी कराना पसंद कर रही हैं।