मुख्य अतिथि राखी गुप्ता भंडारी (आईएएस, प्रधान सचिव, खाद्य प्रसंस्करण विभाग, पंजाब सरकार) और सम्मानित अतिथि अश्वनी चैटली (अध्यक्ष, पंजाब संगीत नाटक अकादमी) ने अकादमी और विश्वविद्यालय के सहयोगात्मक प्रयासों की प्रशंसा की। यह आठ दिवसीय नाट्य महोत्सव में आठ उल्लेखनीय नाटकों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिनमें पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के भारतीय रंगमंच विभाग, भारतेंदु नाट्य अकादमी, लखनऊ (यूपी), थिएटर लैब मध्य प्रदेश स्कूल ऑफ ड्रामा, भोपाल (एमपी) और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब के थिएटर और संगीत विभाग के प्रतिष्ठित निर्देशकों की प्रस्तुतियां हो रही है। चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी ने ऑर्गेनिक शेयरिंग फाउंडेशन के सहयोग से नाटक से पहले 12 महिलाओं को सम्मानित किया।
प्रो. रेनू विग, डॉ. नवदीप कौर, प्रेम लता, अमरदीप कौर, पूजा चौहान, अंशुल, अकांक्षा शर्मा, जतिंदर कौर, पिंकी, जीवन ज्योति, रीटा और मनिंदर कौर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुदेश शर्मा, अध्यक्ष, चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी और डॉ. नवदीप कौर, अध्यक्ष, भारतीय रंगमंच विभाग, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ ने समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।