मोहाली। इलाके का पहला लिवर संस्थान बनकर तैयार है। इसमें बिना किसी औपचारिक घोषणा के मरीजों को देखने के लिए ओपीडी सेवाएं शुरू कर दी हैं। बहुत जल्द पंजाब सरकार इसका औपचारिक उद्घाटन कर लोगों के लिए इसे शुरू कर देगी। दिल्ली के बाद उत्तर भारत में लिवर की सुपर स्पेशलिटी का यह पहला संस्थान होगा।
जानकारी के अनुसार, पंजाब सरकार द्वारा मोहाली में एक लिवर इंस्टीट्यूट तैयार किया गया है। इसमें लिवर, पेनक्रियाज और गाल ब्लैडर के मरीजों को देखने का इलाज करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यहां पर मरीजों के लिए 50 बेड भी लगाए गए हैं जिसमें मरीजों को उपचार के दौरान भर्ती करने की व्यवस्था रहेगी। उपचार के दौरान मरीजों की जांच के लिए अस्पताल में एक्स-रे अल्ट्रासाउंड खून जांच की लैब और फाइब्रोस्कैन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। पिछले दिनों पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने घोषणा की थी कि एक महीने के अंदर यह इंस्टीट्यूट शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए सामान लाने के साथ ही स्टाफ की भर्ती भी चल रही है। अधिकतर भर्ती हो चुकी है और जल्द ही यह काम करना शुरू कर देगा।
अन्य प्रदेशों को भी मिलेगा फायदा
लिवर की बीमारी के लिए लोगों को दिल्ली के बाद पीजीआई में इलाज के लिए आना पड़ता है लेकिन यहां भी मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड की कमी होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह संस्थान शुरू होने के बाद पंजाब के अलावा हिमाचल, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर उत्तराखंड एवं राजस्थान जैसे प्रदेशों को इस संस्थान का लाभ मिलेगा। यह संस्थान शुरू होने के बाद जल्द ही यहां पर लिवर ट्रांसप्लांट की भी व्यवस्था की जाएगी।
पांच एकड़ में बनेगा कैंपसजानकारों की मानें तो जहां पर यह लिवर इंस्टीट्यूट बनाया गया है, वहां कुल पांच एकड़ जमीन है। अभी उसमें से करीब दो एकड़ जमीन का ही इस्तेमाल किया गया है। धीरे-धीरे लिवर, पेनक्रियाज और गाल ब्लैडर की बीमारियों को देखते हुए इस संस्थान को पूरे पांच एकड़ में विकसित किया जाएगा।
लिवर से जुड़ी समस्याएं व लक्षणत्वचा और आंखों का पीला पड़ना (पीलिया)
पेट दर्द और सूजन
पैरों और टखनों में सूजन
त्वचा में खुजली
पेशाब का रंग गहरा होना
मल का रंग पीला होना
बहुत अधिक थकावट
मतली या उलटी होना
भूख में कमी होना