ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
| ट्रेन नंबर |
नाम |
कब से कब तक |
| 14525-14526 |
अंबाला-श्रीगंगानगर-अंबाला इंटरसिटी |
18 से 28 फरवरी |
| 14507-14508 |
दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली एक्सप्रेस |
18 से 28 फरवरी |
| 22479-22480 |
सरबत दा भला एक्सप्रेस |
27 फरवरी |
| 22485-22486 |
नई दिल्ली-मोगा इंटरसिटी |
28 फरवरी |
| 04571-04572 |
धूरी-हिसार/धूरी-सिरसा एक्सप्रेस |
25 से 28 फरवरी |
| 04573-04574 |
सिरसा-लुधियाना/लुधियाना हिसार एक्सप्रेस |
25 से 28 फरवरी |
| 04575-04576 |
हिसार-लुधियाना-हिसार पैसेंजर |
25 से 28 फरवरी |
इन ट्रेनों का रूट बदला
नॉन इटरलाकिंग के कारण 10 ट्रेनों के रूट बदले गये हैं। इन ट्रेनों में अमृतसर एक्सप्रेस 11057-11058, नांदेड़-जम्मूतवी-नांदेड़ एक्सप्रेस 12751-12752, नांदेड़-श्री गंगानगर-नांदेड़ एक्सप्रेस 12439-12440, नांदेड़-श्री गंगानगर-नांदेड़ एक्सप्रेस 12485-12486 और दिल्ली-बीकानेर-दिल्ली एक्सप्रेस 12455-12456 शामिल हैं। इन ट्रेनों की संख्या मौके पर बढ़ भी सकती है। इसलिए 18 से 28 फरवरी तक ट्रेन में सफर करने से पहले रूट की पूरी जानकारी जरूर हासिल करें।
ट्रेन परिचालन करना होगा आसान
राजपुरा-बठिंडा रेल मार्ग के दोहरीकरण के बाद ट्रेन परिचालन करना काफी आसान हो जाएगा। इससे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी और यात्री कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। ऐसे में यात्रियों के समय की बचत होगी। ट्रेनों को पासिंग के इंतजार में रास्ते में बिना वजह किसी स्टेशन पर नहीं रुकना पड़ेगा। भविष्य में ट्रेनों की संख्या बढ़ाने और हाई स्पीड ट्रेनें चलाने में आसानी होगी। दूर दराज के क्षेत्रों में तरक्की के रास्ते भी खुलेंगे।