फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी नहीं होगी कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा, जान लिजिए कारण

Sun, 25 Sep 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Captain Amarinder Singh & Sonia Gandhi - फोटो : File Photo
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने अपने कई उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। लेकिन कांग्रेस ने अभी तक एक भी नाम घोषित नही किया है, इसका बड़ा कारण सामने आया है। जी हां, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अस्वस्थ होने के कारण विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा होने में देरी हो रही है। ये कहना है पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह का।
विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को इस संबंध में कहा कि उम्मीदवारों के नाम पर होमवर्क का काम लगभग पूरा हो चुका है। सोनिया गांधी अस्वस्थ हैं और राहुल गांधी इन दिनों उत्तर प्रदेश में व्यस्त हैं। इसी कारण उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाने को लेकर पार्टी हाईकमान की बैठक नहीं हो पाई है। 
 
विज्ञापन

'किसी भी मोर्चे से कांग्रेस की सेहत पर नहीं पड़ेगा असर'

captain amrinder singh - फोटो : फाइल फोटो
चौथे फ्रंट के नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने या गठबंधन करने पर कैप्टन ने कहा कि वह खुद अपने पक्ष को लेकर स्पष्ट नहीं हैं। उन्हें खुद विचार कर लेने दें। ऐसे मामले में मेरी प्रतिक्रिया जानने से पहले उनके प्लान का सार्वजनिक होना जरूरी है।

कैप्टन ने स्वीकार किया कि इस तरह के मोर्चे से कांग्रेस की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी रणनीति के तहत आगे बढ़ रही है और 37 दिनों तक प्रचार के बाद दिसंबर में नया कार्यक्रम लांच होगा। 

नेताओं की घर वापसी पर मनचाही मुराद पूरी होने की गारंटी नहीं
कैप्टन ने कहा कि अक्तूबर तक उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। पंजाब के कुछ पुराने नेताओं के पार्टी में शामिल होने की संभावनाओं पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस एक काबिल पार्टी है और उसे अपने स्तर पर चुनाव जीतने का भरोसा है। वह बाहरी उम्मीदवारों पर निर्भर नहीं रहती है।

हालांकि, वह कुछ पार्टी नेताओं की घर वापसी का स्वागत करते हैं, लेकिन चुनाव से पहले यदि कोई घर लौटकर सब कुछ चाहेगा तो वह नहीं होगा। कहा कि पार्टी से अलग होने वाले नेताओं की घर वापसी पर उनकी मनचाही मुराद पूरी होने की गारंटी नहीं दी जा सकती।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें