फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने को लेकर कैप्टन ने दिखाए तल्ख तेवर

Sun, 25 Sep 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हलके विच कैप्टन मुहिम को लेकर बस्सी पठाना विधान सभा हलका में आज कैप्टन अमरिंदर सिंह जहां लोगों से रुबरु हुए
विज्ञापन
उड़ी आतंकी हमले की निंदा करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने को लेकर तल्ख तेवर दिखाए। कैप्टन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिना देर किए पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर फैसला लेना चाहिए।
विज्ञापन


आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान को भारत की तरफ से मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है। पाक से सटे पंजाब की सीमा पर खतरे की आशंकाओं पर कैप्टन ने कहा है कि पंजाबी हमेशा लड़ने के लिए तैयार रहते हैं।

उनकी रग-रग में निडरता भरी हुई है, इसलिए पंजाबी डरने वाले नहीं है। चीन की ओर से पाक को मदद पर कैप्टन ने कहा कि न तो हम चीन से डरते हैं और न ही पाकिस्तान से।  
विज्ञापन


 
Trending Videos

पाक को जवाब देने का तरीका सेना तय करे

पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
कैप्टन अमरिंदर सिंह शनिवार को यहां ‘पंजाब कांग्रेस एक्सप्रेस’ नाम के 13 चुनाव प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाने के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पाक को जवाब देने का तरीका सेना की ओर से तय किया जाना चाहिए।

आतंकवादी हमले के गुनहगार किसी भी कीमत पर बचने नहीं चाहिए। कैप्टन ने कहा कि वह भले ही शांति और दोनों मुल्कों के बीच आपसी सहयोग की भावना को और मजबूत करने के पक्षधर हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हमारी सेना जवानों के कातिलों को सजा न दे। यह हमारी सेना का मनोबल बनाए रखने का सवाल है। इसे छोड़ा नहीं जा सकता।
विज्ञापन

सिंधु जल संधि समाप्त करने पर सोच समझकर लेना होगा फैसला

पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
सिंधु जल संधि समाप्त करने को लेकर हो रही चर्चाओं पर कैप्टन ने कहा कि यह काफी पुरानी संधि है। इस पर बयानबाजी कर इसे नहीं तोड़ा जा सकता। इसके लिए केंद्र सरकार को काफी सोच समझकर फैसला लेना होगा।

पंजाब और हरियाणा के पानी विवाद पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भूमिका पर कैप्टन ने कहा कि केजरीवाल इस विवाद पर पंजाब का स्टैंड नहीं ले सकते।

वह दिल्ली जाने पर दिल्ली वालों की बात करते हैं और हरियाणा व पंजाब आने पर उनकी बात करते हैं। उनका पैतृक गांव हिसार के पास है। यदि वह जल विवाद पर पंजाब का समर्थन करेंगे तो वापस अपने गांव नहीं लौट सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें