फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलजा ने अंबाला में रुकवाया आईएमटी प्रोजेक्ट : शर्मा

Thu, 06 Feb 2014 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला में इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) प्रस्तावित था, लेकिन कुमारी सैलजा ने प्रधानमंत्री को कई पत्र लिखकर आईएमटी बनवाने से मना कर दिया।
विज्ञापन


अंबाला और रोहतक में आईएमटी के विकास के लिए एक ही दिन नोटिफिकेशन हुई थी, लेकिन रोहतक में इसके लिए कार्य शुरू हो गया और अंबाला में आईएमटी के विकास की दिशा में पहल नहीं की जा सकी।

ये आरोप वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विनोद शर्मा ने लगाए।

गांव खटौली और श्यामटू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि अंबाला में आईएमटी बन जाता तो इससे पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल सहित आसपास के अन्य जिलों के एक लाख से अधिक युवाओं के लिए रोजगार की नई संभावनाएं होती, लेकिन अंबाला की सांसद की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन


उन्होंने गांव खटौली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण, राजपूत, महाजन व पंजाबी समाज को सरकारी नौकरियों एवं शिक्षा संस्थानों में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है।

इन वर्गों के जिन परिवारों की आमदनी ढाई लाख वार्षिक से कम है व पांच एकड़ जमीन है, वे आरक्षण का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। लोग अपने प्रमाण पत्र बनवाएं और इस आरक्षण का लाभ उठाएं।
विज्ञापन


शर्मा ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। जनसभा को हरियाणा आयुर्वेद के चेयरमैन डॉ. संजय अत्री, कांग्रेस मीडिया सेल के प्रधान मिंकू पंडित बरवाला, पंचायत संगठन बरवाला के हल्का प्रधान व  सरपंच रजनीश शर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान गांव की ओर से विनोद शर्मा को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा विनोद शर्मा ने सेक्टर—25 पंचकूला में भी जनसभा को संबोधित किया और लोगों की समस्याएं सुनीं।

इस मौके पर गौ सेवा आयोग की अध्यक्ष संतोष शर्मा, कांग्रेस की जिला प्रवक्ता मनवीर कौर गिल, नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर एसएस नंदा सहित भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें