चंडीगढ़। साल का पहला चंद्रग्रहण शुक्रवार को लगेगा। यह चंडीगढ़ में नहीं दिखेगा। ग्रहण नहीं दिखने के कारण चंडीगढ़ में ग्रहण का सूतक भी नहीं लगेगा। चंद्रग्रहण रात 10:37 बजे से शुरू होगा और 11 जनवरी की मध्यरात्रि 2:42 बजे तक रहेगा। चंद्रग्रहण की कुल अवधि 4 घंटा पांच मिनट की है। इस ग्रहण का प्रभाव वहीं पड़ेगा, जहां यह नजर आएगा।
सेक्टर 30 के शिव शक्ति मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित श्याम सुंदर शास्त्री और कुलदीप वशिष्ठ ने बताया कि साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतक नहीं लगेगा, क्योंकि ग्रहण नहीं दिखेगा। वहीं, सेक्टर 18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ. लाल बहादुर दुबे ने बताया कि ग्रहण की धार्मिक मान्यता नहीं होने के कारण मंदिरों के कपाट भी बंद नहीं होंगे।