फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: होशियारपुर सांसद ने गुरु रविदास जयंती यात्रा के लिए विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर। डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को वाराणसी स्थित गोवर्धन मंदिर तक पहुंचाने वाली विशेष ट्रेन को होशियारपुर से लोकसभा सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर इस अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसमें पंजाब के विभिन्न जिलों से संगत ने भाग लिया।
विज्ञापन

सांसद डॉ. चब्बेवाल ने डेरा सचखंड बल्लां की ओर से सामाजिक सेवा, आध्यात्मिक कार्य और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने संगत की भक्ति और उत्साह की प्रशंसा करते हुए उन्हें सुरक्षित और सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विधायक हरपाल सिंह चीमा, विधायक लाल चंद कटारूचक और विधायक डॉ. इशांक कुमार भी उपस्थित रहे और उन्होंने संगत और संत निरंजन दास जी को शुभकामनाएं दी।
डॉ. चब्बेवाल ने बताया कि पंजाब सरकार गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती का राज्य स्तरीय समारोह मना रही है, जबकि 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक वर्ष तक चलने वाले समारोहों की शुरुआत 6 फरवरी को खुरालगढ़ साहिब से होगी। उन्होंने कहा कि खुरालगढ़ साहिब में 3.7 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल का नींव पत्थर रखकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा मीनार-ए-बेगमपुरा भी संगत को समर्पित की जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। संगत ने फूलों की वर्षा और अरदास के साथ ट्रेन को रवाना किया। डॉ. चब्बेवाल ने संगत की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में रेलवे और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक सौहार्द और पंजाब की आध्यात्मिक विरासत को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें