फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' को लेकर खली ने दिया ऐसा बयान, केजरीवाल को लगा झटका

Mon, 15 Aug 2016 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
द ग्रेट खली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
रेसलिंग के स्टार द ग्रेट खली ने आम आदमी पार्टी को लेकर ऐसा बयान दिया, जो पार्टी के नेशनल कन्वीनर और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अच्छा नहीं लगा। दरअसल, न्यूज एजेंसी एएनआई पर खबर चली कि द ग्रेट खली ने आम आदमी पार्टी ज्वॉइन कर ली है।
विज्ञापन


यह खबर फैलते ही राजनीति की दुनिया में हलचल मच गई। जैसे ही यह खबर खली तक पहुंची, उन्होंने तुरंत इस बात से इंकार किया और कहा कि मैंने आम आदमी पार्टी ज्वॉइन नहीं की है। मैं कभी किसी राजनीतिक पार्टी का हिस्सा नहीं बनूंगा।
Trending Videos
विज्ञापन

कभी कोई पार्टी ज्वॉइन नहीं करुंगा

द ग्रेट खली - फोटो : अमर उजाला
खली ने कहा कि उनसे कई बार राजनीति में जाने के मुद्दे पर सवाल पूछा जाता है और वे कई बार यही जवाब दे चुके हैं। खली ने बताया कि उन्हें राजनीति में रुचि नहीं है। न ही उन्हें किसी पार्टी को ज्चॉइन करने की चाहत है।

उन्होंने कहा कि लुधियाना में और गुड़गांव में भी उनसे इस बारे में सवाल पूछा गया था। ऐसे में यह खबर बिल्कुल गल​त है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सज्जन सिंह का समर्थन किया है और वे उनके ऑफिस का उद्घाटन करने के लिए ही गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें